Skip to main content

'Sanju Samson का CSK में ट्रांसफर मुश्किल...', IPL 2026 में ट्रेड को लेकर R Ashwin का बड़ा बयान

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सीएसके और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच ट्रेड डील कई पहलुओं के कारण सार्थक नहीं रहने वाली है। अश्विन ने कहा कि संजू सैमसन का सीएसके में ट्रेड शायद नहीं हो क्‍योंकि राजस्‍थान रॉयल्‍स को बदले में मूल्‍यवान खिलाड़ी का मिलना मुश्किल है। अश्विन ने कहा कि आरआर को इस तरह के ट्रेड से कुछ मिलना मुश्किल है।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि संजू सैमसन के लिए सीएसके और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच ट्रेड डील शायद काम नहीं कर सकेगी।

दिल्ली में फर्जी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, पुलिस पर झाड़ रहा था रौब; ऑनलाइन खरीदी थी वर्दी

दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है जो पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ रहा था। आरोपित लखपत सिंह नेगी नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा-धमका कर उगाही करता था। उसकी कार से फर्जी आईकार्ड वर्दी और नकली पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह रौब झाड़ने के लिए ऐसा करता था और उसने वर्दी ऑनलाइन मंगवाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

'वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे चुनाव आयोग'; बिहार में SIR विवाद के बीच SC का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पूछा कि अगर 22 लाख लोगों की मृत्यु हुई है तो बूथ स्तर पर इसका खुलासा क्यों नहीं किया गया है? कोर्ट ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर 22 लाख लोगों की मृत्यु हुई है, तो बूथ स्तर पर इसका खुलासा क्यों नहीं किया जाता?

Kishtwar Cloudburst: '10-12 नहीं... सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका', नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का बड़ा बयान

किश्तवाड़ के चिशौती में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने आशंका जताई है कि इस घटना में सैंकड़ों लोगों की जान जा सकती है क्योंकि यह क्षेत्र मचैल माता यात्रा का आधार शिविर है जहाँ हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। बादल फटने से क्षेत्र में बचाव कार्य मुश्किल हो रहा है।

दिल्ली में जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस के कारण रहेगा डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस के चलते गुरुवार दोपहर के बाद यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। यह शोभायात्रा बांके बिहारी मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।

नई दिल्ली। जन्माष्टमी शोभा यात्रा और ताजिया जुलूस के कारण बृहस्पतिवार दोपहर के बाद पहाड़गंज इलाके में यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी इन रास्तों से बचने की सलाह दी है।

Shubman Gill की कप्‍तानी का क्‍या है राज? Washington Sundar ने कर दिया खुलासा

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल की कप्‍तानी का राज खोला है। सुंदर ने बताया कि गिल ने हर खिलाड़ी को उसकी भूमिका बता रखी है और प्रत्‍येक खिलाड़ी के साथ कप्‍तान का संवाद शानदार है। शुभमन गिल के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की। सुंदर ने भारतीय ड्रेसिंग रूम के बारे में भी खुलासा किया।

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल की कप्‍तानी का राज खोल दिया है। बता दें कि शुभमन गिल के नेतृत्‍व में भारत ने इंग्‍लैंड दौरे पर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर की।

दोगुनी हुई जेपी सेनानियों की पेंशन, नीतीश कैबिनेट ने 6 एयरपोर्ट समेत 30 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

बिहार के पांच जिलों बेगूसराय सिवान पटना सहरसा और मधेपुरा में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। इन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए 2627.83 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा जिस पर 814 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य मंत्रिमंडल ने गया में टेक्सटाइल मिल खोलने और अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी दी।

पटना। बिहार के पांच जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे। जिन जिलों में यह औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे, उनमें बेगूसराय, सिवान, पटना, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं।