रालोद की बैठक में प्रोफेशनल मंच का गठन योगेंद्र काम्बोज को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी
मुजफ्फरनगर समाचार
दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर राज्यपाल को निमंत्रण सौपा
बरेली समाचार
बरेली: चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली की एक बैठक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली जाने वाली श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, सभा का संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया
- Read more about दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर राज्यपाल को निमंत्रण सौपा
- Log in to post comments
- 14 views
'आधार कोई पक्का सबूत नहीं', SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; कपिल सिब्बल का ये तर्क भी नहीं आया काम
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड निवास का अंतिम प्रमाण नहीं है खासकर बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में। अदालत ने कहा कि आधार राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र किसी क्षेत्र में रहने का प्रमाण हो सकते हैं लेकिन निर्णायक सबूत नहीं। अदालत ने चुनाव आयोग को त्रुटियों को सुधारने का भी निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि आधार कार्ड को निवास का अंतिम और पक्का सबूत नहीं माना जा सकता है। खासकर, बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान।
India-China Flight: भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट जल्द, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को दिया ये निर्देश
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान सेवाएं जल्द शुरू हो सकती हैं जो 2020 में गलवान घाटी की घटना के बाद बंद हो गई थीं। एयर इंडिया और इंडिगो को उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। कोरोना महामारी से पहले दोनों देशों के बीच 539 उड़ानें थीं। शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में इसका आधिकारिक एलान हो सकता है।
अगले महीने की शुरुआत से भारत और चीन के बीच सीधी फ्लाइट सर्विस की शुरुआत हो सकती है। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते में काफी कड़वाहट बढ़ गई थी। करीब पांच साल बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में फिर से गरमाहट बढ़ रही है।
स्कूलों के विलय के बाद होगा ये बदलाव, बेसिक शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या-क्या बताया?
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात को सुधारने के लिए पेयरिंग के बाद 50 छात्रों पर दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात होंगे। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों में 1.05 करोड़ बच्चे नामांकित हैं और सरकार शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? NDA करने वाला है अपने उम्मीदवार की घोषणा; लिस्ट में ये बड़े नाम शामिल
उपराष्ट्रपति चुनाव की चर्चा जोरों पर है क्योंकि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नए उम्मीदवार की तलाश जारी है। एनडीए संभावित उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को कर सकता है। विपक्ष भी संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है और मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों से मिल रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 अगस्त को होगा।
देश के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे? इस बात की चर्चा उसी दिन से शुरू हो गई है, जिस दिन जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था। I.N.D.I गठबंधन की ओर से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि उनका उम्मीदवार कौन होगा।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की Vvan में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री, 20 सालों से सिनेमा में है एक्टिव?
Vvan Cast माइथोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर के तौर पर आने वाले समय में वन फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। इस मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि टीवी दुनिया की दुनिया का एक बड़ा नाम इस मूवी के साथ जुड़ गया है।
हिंदी सिनेमा में माइथोलॉजिकल और हॉरर थ्रिलर का क्रेज काफी अधिक बढ़ गया है। आने वाले समय में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर मूवी वन में ये दोनों एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर रखा है।