दिल्ली के लिए गुड न्यूज, घर खरीदने पर मिलेगी भारी छूट; एक क्लिक में पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) सरकारी विभागों और विश्वविद्यालयों के लिए फ्लैटों की थोक खरीद पर विशेष छूट योजना ला रहा है। अपना घर आवास योजना-2025 के तहत कम से कम 10 फ्लैट खरीदने पर छूट मिलेगी। नरेला में फ्लैटों की बिक्री बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है जहां परिवहन और सुरक्षा जैसी समस्याओं के कारण फ्लैट बिक नहीं रहे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए, DDA) केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों, संगठनों, उपक्रमों, स्वायत्त निकायों और सरकारी विश्वविद्यालयों द्वारा फ्लैटों की थोक खरीद के लिए विशेष छूट योजना लाने जा रहा है।
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, CM सोरेन बोले- 'आज मैं शून्य हो गया...'
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रांची। झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।
कुलगाम में चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी, अभी 5 और आतंकियों के छिपे होने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में हाईटेक सर्विलांस उपकरण लगाए हैं और सेना के स्पेशल पैरा फोर्स के जवानों को भी जंगल में उतारा गया है। जंगल में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
PAK vs WI 3rd T20I: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में मिटाया पुराना कलंक, 2-1 से अपने नाम की टी20I सीरीज
PAK vs WI 3rd T20I Highlights पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी T20I मैच में 13 रन पटखनी दी। इस तरह ये तीन मैचों की टी20I सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान के लिए तीसरे टी20I मैच में जीत के हीरो दोनों ओपनर्स रहे जिनके बीच पहले विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी हुई।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी T20I मैच में 13 रन पटखनी दी। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला गया।
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतकों में से एक सहारनपुर और दूसरी नारसन की रहने वाली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादराबाद/हरिद्वार। निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान चंद घंटों के भीतर दो प्रसूताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद दोनों के स्वजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।
- Read more about निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
- Log in to post comments
- 5 views
मेरठ में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी, निर्माणाधीन कॉलोनी में मिलीं लाशें; परिजनों का तांत्रिक क्रिया का आरोप
मेरठ में तीन बच्चों रितिक मानवी और शिवांश के शव एक निर्माणाधीन कॉलोनी में मिले। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शवों को पानी में फेंका गया। पुलिस के अनुसार शवों पर कोई निशान नहीं हैं जिससे डूबने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है।