Skip to main content

क्या भारत ने अमेरिका के साथ हथियारों की डील पर रोक लगाई? रक्षा मंत्रालय ने बताया सच

भारत सरकार ने अमेरिका के साथ डिफेंस डील को रोकने के दावों को खारिज करते हुए इन खबरों को झूठा बताया है। इससे पहले समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने भारतीय अफसरों के हवाले से दावा किया था कि भारत ने अमेरिका से नए हथियार और विमान खरीदने की योजना रोक दी है

भारत सरकार ने अमेरिका के साथ डिफेंस डील को रोकने के दावों को खारिज कर दिया है। ये जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी है। इसमें बताया गया कि ये रिपोर्ट्स गलत और झूठी हैं।

पावर बैंक जैसी बैटरी वाला फोन ला सकती है Redmi, टिप्स्टर का दावा

Xiaomi Honor और दूसरी चीनी कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लाने की रेस में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor 10000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी में है जबकि Redmi 8500mAh से 9000mAh तक की बैटरी वाले फोन पर काम कर रहा है। नई सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की मदद से ये बड़ी बैटरी पतले फोन में फिट की जा रही है।

दारोगा बहन को भाइयों ने दारोगा बन दिया राखी का गिफ्ट, SI अपराजिता बोलीं- इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है

रक्षाबंधन पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। पिता के निधन के बाद अपराजिता कुमारी दारोगा बनीं और अपने दोनों छोटे भाइयों को भी दारोगा बनने के लिए प्रेरित किया। आज तीनों भाई-बहन बिहार पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपराजिता कहती हैं कि भाइयों की सफलता उनके लिए राखी का सबसे बड़ा तोहफा है।

गेट खुल नहीं रहा था, लोगों ने शीशा तोड़ने की कोशिश की... चश्मदीद ने बताया भीषण हादसे की आंखोंदेखी

बाराबंकी में एक भीषण हादसे में बस पर पेड़ गिरने से कई लोगों की जान चली गई। कुर्बान अली नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पेड़ गिरने से बस का पिछला हिस्सा उठ गया और यात्री सीटों से गिर गए। मृतकों में मीना श्रीवास्तव भी शामिल हैं। हादसे के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया और घायलों को इलाज मुहैया कराया गया।

बाराबंकी। हादसे में अपनी मां को गंवाने वाले कुर्बान अली की जुबानी दिन दहला देने वाली है। बताते हैं कि वह पीछे की सीट पर बैठे थे। अचानक पेड़ गिरा, ऐसा लगा कि मानो पहाड़ टूट पड़ा हो।

'पुरानी बोतल में नई शराब जैसा...', राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार

राहुल गांधी के मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों का खंडन किया है। आयोग ने कहा कि राहुल गांधी पुरानी कहानी दोहरा रहे हैं जैसे 2018 में कमलनाथ ने किया था। आयोग ने यह भी कहा कि अदालत में यह चाल नहीं चल सकती इसलिए राहुल गांधी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने फिर से जवाब दिया है।

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा तीसरा लेटर, 16 अगस्त तक का दिया अल्टीमेटम

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिखाए गए ईपिक कार्ड पर विवाद जारी है। निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें 16 अगस्त तक कार्ड का विवरण और मूल प्रति जमा करने का निर्देश दिया है। डेटाबेस मिलान में पाया गया कि दिखाया गया कार्ड निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है। तेजस्वी ने पहले मतदाता सूची से नाम गायब होने की बात कही थी पर जांच में उनका नाम मिला।

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जिस ईपिक कार्ड का हवाला दे गहन पुनरीक्षण के बाद प्रारूप मतदाता सूची से नाम काटने का दावा किया था, वह गंभीर होता जा रहा है।

मेरे दोस्त पुतिन', ट्रंप के टैरिफ वार के बीच PM मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति से बात; भारत आने का दिया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीफोन पर बात की जिसमें यूक्रेन युद्ध और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने शांति के प्रति भारत की नीति को दोहराया और राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने यूक्रेन के हालात पर जानकारी ली और बातचीत के माध्यम से संघर्ष का समाधान निकालने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलिफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, आपसी संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।