Skip to main content

Coolie को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, 36 साल बाद Rajinikanth की फिल्मों में आया ये बड़ा बदलाव

रजीनकांत की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। ये फिल्म ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर-2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी। फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है और 36 साल के बाद उनकी फिल्मों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे फैंस कन्फ्यूज हो गए।

यात्री को थप्पड़ मारने वाले शख्स पर इंडिगो ने लगाया बैन, कहा- उपद्रवी व्यवहार को...

मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने सहयात्री को थप्पड़ मारा जिसके बाद एयरलाइन ने आरोपी पर उड़ान भरने से बैन लगा दिया है। शुक्रवार को हुई इस घटना में फ्लाइट संख्या 6E138 में एक यात्री ने किसी बात पर अपने सहयात्री को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ था।

शुक्रवार को मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में एक शख्स द्वारा सहयात्री को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी। अब एयरलाइन ने मामले में एक्शन लेते हुए उस पर बैन लगा दिया है। एयरलाइन ने कहा कि उपद्रव मचाने वाले व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी फ्लाइट में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

दिल्ली में प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS सहित 22 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव; देखें लिस्ट

दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है जिनमें आईएएस और दानिक्स अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के सचिव को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उपराज्यपाल के निर्देश पर हुए इस बदलाव में कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं जबकि परिवहन विभाग में भी कई तबादले किए गए हैं।

गुजरात में बीजेपी MLA हार्दिक पटेल के बगावती सुर! अपनी ही सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, CM को लिखी चिट्ठी

भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की है। हार्दिक ने आरोप लगाया है कि कई परियोजनाओं का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ तेवर सख्त कर लिए हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने परियोजनाओं का काम शुरू न होने की बात से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है और अन्य समस्याओं के निदान की मांग की है।