पंजाब यूनिवर्सिटी में 'चंबल के डाकू' गाना गाकर बुरे फंसे मासूम शर्मा, चंडीगढ़ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
चंडीगढ़ पुलिस ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ लाइव शो में प्रतिबंधित गाना चंबल के डाकू गाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 28 मार्च को यह गाना गाया था जबकि उन्होंने विवादित गाने न गाने का आश्वासन दिया था। इसी शो में छात्रों के झगड़े में एक युवक की मौत हुई थी।
चंडीगढ़। लाइव शो के दौरान प्रतिबंधित गाना ‘चंबल के डाकू’ गाने के आरोप में गायक मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है।
महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर हाईवे किनारे फेंका शव, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
बाराबंकी में लखनऊ-बहराइच हाईवे के किनारे एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा में मिले शव की पहचान विमलेश के रूप में हुई है लेकिन अभी तक पीएनओ नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे किनारे एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने घटनास्थल का जायजा लिया।
बरेली नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने फावड़ा उठाकर की नाली की सफाई, लापरवाही पर कर्मचारी का रोका वेतन
बरेली में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मलूकपुर आजमनगर और सिकलापुर में कूड़ा और सिल्ट पाया। उन्होंने सफाई कर्मचारी से फावड़ा लेकर खुद नाली साफ की और नगर स्वास्थ्य अधिकारी व सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। संबंधित क्षेत्र के सफाई नायक और सफाई कर्मचारी का वेतन रोकने का आदेश दिया गया जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।
मुरादाबाद में प्रशासन की कार्रवाई से मची अफरातफरी: विधायक ने जिस आढ़ती के लिए पैरवी की थी, उसका अतिक्रमण भी ध्वस्त
मुरादाबाद में मंडी सचिव संजीव कुमार की पिटाई के मामले में 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। इस बीच एडीएम सिटी और एसपी सिटी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिससे मंडी में अफरातफरी मच गई है। विधायक ने जिस आढ़ती की पैरवी की थी उसका अतिक्रमण भी ध्वस्त कर दिया गया।
Asia Cup में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए मैच, पूर्व कप्तान ने देश के हालात पर दिलाया ध्यान
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर अपनी बेबाक राय रखी है। पूर्व कप्तान ने भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव का हवाला देते हुए कहा कि एशिया कप में दोनों टीमों को नहीं भिड़ना चाहिए। एशिया कप का आयोजन यूएई में 9 से 28 सितंबर तक होगा। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में जगह मिली है। इस ग्रुप में यूएई और ओमान भी है।
पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया', लोकसभा में बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। आज लोकसभा में इस ऑपरेशन पर विशेष चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे समापन भाषण देंगे। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई पहलुओं पर बात हो सकती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं। शाह ने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है।
'यह कोई आसान काम नहीं...', पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के ढेर होने पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता क्या बोले?
श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान समेत तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने सेना की इस कार्रवाई को सलाम किया और जवानों की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है और अब हमला करने वाले 100 बार सोचेंगे। यह कार्रवाई ऑपरेशन महादेव के तहत की गई थी।