रोहिंग्या/बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष सत्यापन अभियान
बरेली समाचार
बरेली शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद बरेली पुलिस द्वारा जनपद में अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
भाजपा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम
बरेली समाचार
- Read more about भाजपा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम
- Log in to post comments
- 6 views
बरेली पुलिस द्वारा लोगों के गुम-खोये हुए 290 मोबाईल (कीमत करीब 60 लाख रूपये) बरामद कर स्वामियों के सुपुर्द किए
बरेली समाचार
जीतनराम मांझी की पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में दोगुनी सीटों पर की दावेदारी, जानें किन क्षेत्रों में है तैयारी
जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम से कम दोगुनी सीटों पर दावेदारी कर रही है। हम को सात सीटें मिली थीं जिसमें चार सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। मगध के साथ पार्टी का दावा उत्तर एवं पूर्वी बिहार और सीमांचल की कुछ सीटों पर भी है।
पटना। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही दलों में सीटों को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) भी इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कम से कम दोगुनी सीटों पर दावेदारी कर रही है।
यूपी के इस जिले में शराब और बीयर की दुकानों का आवंटन होगा निरस्त, इस वजह से जारी किया गया अंतिम नोटिस
फिरोजाबाद नगर निगम मार्केट में आगरा गेट और गांधी पार्क के पास बिना अनुमति के शराब और बीयर की दुकानें खुलने पर निगम प्रशासन ने आवंटन रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। उचित जवाब न मिलने पर दुकानें खाली कराकर नए सिरे से आवंटित की जाएंगी।
फिरोजाबाद। नगर निगम मार्केट में आगरा गेट व गांधी पार्क के निकट बिना अनुमति खोलीं शराब व बीयर की दुकानों के आवंटन निरस्त होंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आवंटियों को अंतिम नोटिस दिया गया है।
हिना ने रॉकी जायसवाल संग गुपचुप रचाई शादी, दुल्हन बनकर अचानक से दिया फैंस को सरप्राइज
ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच एक बड़ा सरप्राइज फैंस को दे दिया है। एक्ट्रेस ने बुधवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है जिसकी अनदेखी तस्वीरें हिना ने शेयर की है। दुल्हन के रूप में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं।
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा बनकर सालों तक फैंस के दिलों पर राज करने वाली हिना खान पिछले कुछ समय से काफी मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। चार साल पहले पिता को खोने के बाद बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर है, जिसका इलाज वह लंबे समय से करवा रही हैं।
बकरीद पर बकरे की कुर्बानी का वीडियो अपलोड करने पर होगी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने बकरीद पर एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। कुर्बानी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की चेतावनी दी गई है ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पशुओं को सुरक्षित रखने कुर्बानी केवल तय स्थानों पर करने और अवशेषों को उचित रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
दक्षिणी दिल्ली। बकरीद के त्योहार को लेकर दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने सभी नागरिकों से जिम्मेदारी, संवेदना और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।