इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी राहुल गांधी को तगड़ी सीख, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब सेना को बदनाम करना नहीं
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ उनकी टिप्पणी को लेकर बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की फटकार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की एक अदालत से जारी समन के खिलाफ गांधी की दायर याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की।
सभी जोश में थे, हम लोगों पर लाठी...' चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ पर क्या बोले डीके शिवकुमार?
आरसीबी विक्ट्री परेड से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो हई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला है। बता दें कि आईपीएल फे फानल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया। आरसीबी पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी है।
नई दिल्ली। आरसीबी विक्ट्री परेड से पहले बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। समाचार एजेंसी रॉयटर ने टीवी चैनलों के हवाले से जानकारी दी है कि भगदड़ में अब तक सात लोगों की मौत हुई है।
1 मार्च 2027 से शुरू होगी जनगणना, जातिगत आंकड़े भी होंगे शामिल
देश में 17 साल बाद फिर राष्ट्रीय जनगणना होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी।जनगणना जाति जनगणना के साथ ही की जाएगी। राष्ट्रीय जनगणना दो चरणों में की जाएगी। उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे पहले। सूत्रों ने बताया कि लद्दाख जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जनगणना 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
देश में 17 साल बाद फिर राष्ट्रीय जनगणना होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जनगणना 1 मार्च 2027 से शुरू होगी। जनगणना, जाति जनगणना के साथ ही की जाएगी।
- Read more about 1 मार्च 2027 से शुरू होगी जनगणना, जातिगत आंकड़े भी होंगे शामिल
- Log in to post comments
- 5 views
गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ बोर्ड ने बताई अपनी संपत्ति, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; अदालत ने की ये टिप्पणी
देश की शीर्ष अदालत ने गुरुद्वारे को वक्फ संपत्ति बताने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। वक्फ बोर्ड ने अदालत में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है वह वक्फ की संपत्ति है और आजादी से पहले वहां मस्जिद थी।
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा स्थित एक गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ भूमि बताते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई। दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा था कि शाहदरा में जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है, वह वक्फ की जमीन है और आजादी से पहले वहां एक मस्जिद थी।
Virat Kohli की RCB की जीत से करण औजला का बड़ा नुकसान, इतने करोड़ हार गए सिंगर?
आईपीएल 2025 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 17 साल बाद मिली जीत का जश्न पूरी दुनिया मना रही हैं। हालांकि इस बीच तौबा-तौबा गाने के सिंगर करण औजला काफी दुखी हैं। पंजाबी सिंगर ने खुद बताया कि उनके कितने करोड़ का RCB की जीत से उनका कितने करोड़ का नुकसान हुआ।
कई सालों के इंतजार के बाद 3 जून को वह ऐतिहासिक दिन आया, जिसे बेंगलुरु से लेकर मुंबई, नेपाल और सऊदी अरब सभी देशों में धूमधाम से सेलिब्रेट किया। 17 साल एक जीत के लिए तरस रहे विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 18वें सीजन में जीत मिली।
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहा था जिसके बीच सरकार ने मानसून सत्र की घोषणा की है। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की सिफारिशों के अनुसार यह सत्र आयोजित होगा।
संसद के मानसून सत्र की तारीखों का एलान हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा।
'CJI चुनने में नेहरू सरकार ने की थी मनमानी', मुख्य न्यायाधीश गवई बोले- जजों का स्वतंत्र रहना जरूरी
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो बार सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों को नजरअंदाज किया क्योंकि उस समय अंतिम निर्णय सरकार का था। CJI ने न्यायिक नियुक्तियों में कार्यपालिका की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम को न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खतरा बताया।