Skip to main content

क्या है भारत की राष्ट्रभाषा? DMK MP कनिमोझी से पूछा गया सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जवाब

डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल मैड्रिड दौरे पर है। इस दौरान कनिमोझी से जब पूछा गया कि क्या है भारत की राष्ट्रभाषा? तो उन्होंने जवाब दिया कि भारत की राष्ट्रीय भाषा एकता और विविधता है। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैक्योंकि यह ऐसे समय में आया है जब भारत में हिंदी भाषा को लेकर विरोध जारी है। 

Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्च डेट आई सामने, संभावित फीचर्स भी जानिए

गूगल के Pixel 10 सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार Google 20 अगस्त को अपना वार्षिक मेड बाय Google इवेंट आयोजित कर सकता है जहां Pixel 10 सीरीज पेश की जाएगी।

कौन थीं 17 साल की पाकिस्तानी टिकटॉकर Sana Yousaf जिनकी गोली मारकर हुई हत्या? 22 घंटे पहले किया था लास्ट पोस्ट

Who Is Sana Yousaf पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ की मौत हो गई है। बीती शाम को एक शख्स ने उनके घर में घुसकर सना की गोली मारकर हत्या कर दी। इस खबर ने हर किसी को दंग कर दिया है। जानिए आखिर सना यूसुफ कौन थीं।

सना जो कल तक सोशल मीडिया पर लगातार रील्स और वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रही थीं, अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस खबर ने उनके चाहने वालों को दंग कर दिया है। यह चौंकाने वाली खबर जब से सामने आई है, लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। 

पुलिस अधीक्षक नगर ने गंगा दशहरा के अवसर पर चौबारी मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

बरेली समाचार

बरेली: पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली महोदय द्वारा आगामी गंगा दशहरा के अवसर पर थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले चौबारी मेला की तैयारियों के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।
महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मेले के सुचारू और सुरक्षित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम), एसडीएम सदर बरेली, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम बरेली, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद विस्तार पर MCD की कार्रवाई, निर्माण वाली जगह सील

पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद विस्तार के निर्माण स्थल को नगर निगम ने सील कर दिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद यह कार्रवाई हुई। हिंदू परिवारों ने आरोप लगाया था कि मस्जिद का विस्तार उन्हें पलायन के लिए मजबूर करने के लिए किया जा रहा है क्योंकि निर्माण स्थल के नजदीक एक शिव मंदिर स्थित है।

नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार में सस्ता हुआ हवाई सफर; ATF पर 25% घटाया वैट

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट को 29% से घटाकर 4% कर दिया है जिससे हवाई सफर सस्ता होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से हवाई टिकटों की कीमतें कम होंगी और राज्य में अधिक कमर्शियल फ्लाइट्स आकर्षित होंगी। यह फैसला पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।