Vivo X200s स्मार्टफोन में मिलेगी 6200mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले जानें खूबियां
Vivo इन दिनों अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 Ultra और Vivo X200s को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो लगातार इन दोनों स्मार्टफोन को टीज कर रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने Vivo X200s स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स शेयर की हैं। वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें सिलिकन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
Bihar: पटना हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्राथमिक शिक्षकों को ट्रेनिंग के हिसाब से मिलेगी सैलरी
पटना हाई कोर्ट ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य के प्रशासनिक विलंब का खामियाजा शिक्षकों को नहीं भुगतना चाहिए। 2013-15 सत्र के प्रशिक्षित शिक्षकों को मई 2017 से प्रशिक्षित वेतनमान देने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने माना कि प्रशासनिक देरी के कारण शिक्षकों को वेतन लाभ से वंचित करना अन्यायपूर्ण है। यह निर्णय अन्य शिक्षकों पर भी लागू होगा।
पटना। बिहार के प्राथमिक शिक्षकों को लेकर पटना हाई कोर्टने एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय सुनाया है।
IPL 2025: महिला ने पुरुष के साथ की मारपीट, जमकर हुआ हंगामा; DC vs MI मैच में मचा बवाल- Video
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया मैच विवादों से भरा रहा। मैदान के अंदर जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच जोरदार विवाद हुआ तो स्टैंड्स में महिला ने पुरुष के साथ मारपीट की। इस मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें महिला फैन पुरुष को पीटती हुई नजर आई। इस झगड़े का कारण पता नहीं चला।
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला गया मुकाबला विवादों से भरा रहा। मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।
एटा में आंबेडकर शोभा यात्रा से पहले अनुसूचित जाति के युवक को गोली मारी, कई दुकानों में तोड़फोड़; भारी पुलिस तैनात
एटा जिले के जलेसर में आंबेडकर शोभायात्रा से पहले अनुसूचित जाति के दवा व्यवसायी को मामूली विवाद में पड़ोसी ने गोली मार दी। घटना के बाद भीम आर्मी ने जमकर बवाल किया। आधा दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ की गई। एक व्यवसायी को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। चार घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने आरोपित को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया।
Murshidabad Violence: 'आंख फोड़कर, हाथ-पैर तोड़ देंगे', TMC संसद बोले- 'वक्फ की संपत्ति की तरफ देखने वालों...'
तृणमूल सांसद बापी हलदर ने वक्फ की संपत्ति की तरफ देखने पर आंखें फोड़ने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी है। तृणमूल सांसद ने कहा कि वक्फ एक समुदाय की संपत्ति है। माकपा और भाजपा के नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के नेता भड़काऊ भाषण देकर स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ की करीब 4500 संपत्ति हैं।
कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर से तृणमूल सांसद बापी हलदर ने वक्फ की संपत्ति की तरफ देखने पर आंखें फोड़ने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी है। भाजपा व माकपा ने इसकी कड़ी आलोचना की है।
सुलतानपुर में आंबेडकर जयंती के दौरान बवाल, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव; मौके पर तीन थानों की पुलिस
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में लंभुआ इलाके में आंबेडकर जयंती के मौके पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह कार्यक्रम दियरा रोड पर रामपुर चौराहे के पास चल रहा था। ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करें।
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के लंभुआ में आंबेडकर कार्यक्रम के दौरान पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। यह कार्यक्रम दियरा रोड पर रामपुर चौराहे के पास चल रहा था।
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, अब तक 173 सील
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, अब तक 173 सील
Illegal Madrasas उत्तराखंड में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध मदरसों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। पिछले डेढ़ महीने में 173 अवैध मदरसे सील किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड को अवैध गतिविधियों का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। अवैध मदरसों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।