NCR के इस इलाके में अपने घरों से नहीं निकल पा रहे लोग, वजह जानकर हो जाएंगे गुस्से से लाल!
NCR के इस इलाके में अपने घरों से नहीं निकल पा रहे लोग, वजह जानकर हो जाएंगे गुस्से से लाल!
साहिबाबाद के इंदिरापुरम में सीवर और नाले के ओवरफ्लो होने से सड़कों पर जलभराव हो गया है जिससे सुपरटेक आइकॉन सोसायटी के निवासियों को परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। समस्या का समाधान न होने पर निवासियों ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है।
फिल्म में Jaat का रोल ना मिलने पर परेशान थे Randeep Hooda, पिता की सलाह ने बदला इरादा
बॉलीवुड के दमदार एक्टर की लिस्ट में रणदीप हुड्डा का नाम शामिल है। हरियाणा से आने वाले चुनिंदा बेहतरीन एक्टर के तौर पर भी रणदीप जाने जाते हैं। 10 अप्रैल को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट रिलीज हुई। इसमें उन्होंने सनी देओल के अपोजीट रोल निभाया है। खलनायक की भूमिका में उन्होंने लोगों को इंप्रेस किया है। लेकिन फिल्म में वह जाट की भूमिका निभाना चाहते थे।
लखनऊ में 'जय भीम पदयात्रा' का आयोजन, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं को किया जागरूक
Lucknow buro chief Sunil Yadav
ंलखनऊ: बिजली कनेक्शन के लिए डेढ़ लाख नहीं दिए तो जेई ने थमा दिया 6.69 लाख का एस्टीमेट, निलंबितं
लखनऊ सुनील यादव
महिला ने स्वरोजगार के लिए बिजली कनेक्शन देने की मांग की थी। अवर अभियंता ने डेढ़ लाख की रिश्वत मांगी और न देने पर 6.69 लाख रुपये का फर्जी एस्टीमेट थमा दिया।
राजधानी के दुबग्गा क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए बिजली कनेक्शन मांगने पर एक महिला से घूस मांगने के मामले में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित कमरुन निशा ने 15 किलोवाट के व्यावसायिक कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था।
बदायूं में बड़ा हादसा: आतिशबाजी से दो मंजिला मकान में हुआ धमाका, दो की मौत; जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा
बदायूं समाचार
अभी तक दो लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
यूपी के बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव में शुक्रवार शाम आतिशबाजी के अवैध भंडारण में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इससे दो मंजिला मकान धराशाही हो गया। मलबे में दबकर आतिशबाज समेत दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जेसीबी से बचाव कार्य शुरू कराया है।
उ०प्र०: 'वक्फ कानून वापस लेने की मांग...', मौलाना कल्बे जवाद बोले- हमारा घर छीनकर सरकार कह रही हम भलाई चाहते हैं
लखनऊ सुनील यादव
लखनऊ में वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हमारा घर छीनकर सरकार कह रही है कि हम भलाई चाहते हैं
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बकी के पुनर्निर्माण और वक्फ कानून वापस लेने की मांग को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। जन्नतुल बकी विध्वंस को 100 साल पूरे होने पर लोगों ने इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई।
आंधी का कहर दिल्ली में पांच मंजिला मकान की दीवार गिरी, एक की मौत
दिल्ली में आंधी के कारण पांच मंजिला मकान की गिरी दीवार, तीन लोग दबे; एक की मौत
दिल्ली में शुक्रवार को तेज आंधी के कारण एक पांच मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार आंधी के कारण गिर गई जिससे तीन लोग मलबे में दब गए। दुखद खबर है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। इस मकान का निर्माण कराया जा रहा था।