MG की जल्द आने वाली है नई सुपर कार Cyberster, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
MG Cyberster की डिटेल्स सामने आई है। इसमें ड्रॉप-टॉप रूफ और सिजर डोर के साथ भारत की सबसे सस्ती रोडस्टर होने की संभावना है। इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये से 70 लाख रुपये तक हो सकती है। आइए जानते हैं कि एमजी साइबरस्टर किन फीचर्स के साथ आने वाली है।
- Read more about MG की जल्द आने वाली है नई सुपर कार Cyberster, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
- Log in to post comments
- 2 views
Porsche डिजाइन से इंस्पायर्ड है ये स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर और 200MP का कैमरा भी है, इतनी है कीमत
Honor Magic 7 RSR Porsche Design स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Edition प्रोसेसर और 5850mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन का डिजाइन क्लासिक पॉर्श एलिमेंट्स से इंस्पायर्ड है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 200MP का कैमरा भी दिया गया है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
ये मुहब्बत नगर है जनाब...हमें खुशी है मंदिर में पूजा होगी, हवन-पूजन के लिए मुस्लिमों ने बिछाया रेड कारपेट
मुस्लिमों की घनी आबादी वाले मोहल्ला लद्दावाला में 54 साल पहले बने मंदिर में 32 साल से पूजा नहीं हुई। क्योंकि वर्ष 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने के दौरान तनावपूर्ण माहौल में यहां रहने वाले कुछ ही हिंदू परिवार पलायन कर गए थे और देव प्रतिमाएं भी ले गए थे। अब यहां मंदिर के शुद्धिकरण को यज्ञ पूजन हुआ तो अलग ही नजारा देखने को मिला।
राशनकार्ड धारकों के लिए योगी सरकार का बड़ा एलान, अब गेंहू-चावल के साथ मुफ्त मिलेंगे 2 और पोषक अनाज
अगले महीने कानपुर के राशन कार्ड धारकों को ज्वार और बाजरा भी मिलेगा। अंत्योदय कार्ड पर बाजरा और पात्र गृहस्थी कार्ड पर ज्वार दिया जाएगा। इसके साथ ही चावल और गेहूं भी मिलेगा। जिले में 794539 परिवार राशनकार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम राशन मिलता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन दिया जाता है।
ऐसा लगा कि मौत सामने खड़ी है...2 कार, दो ऑटो और एक्टिवा व एक बाइक को रौंदा; नशे में धुत डंपर चालक ने बरपाया कहर
आगरा के भगवान टाकीज चौराहे पर एक नशे में धुत डंपर चालक ने कहर बरपाया। गलत दिशा से आते डंपर ने दो कार दो ऑटो दो एक्टिवा और एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो राहगीर घायल हो गए। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा।
आगरा। भगवान टॉकीज चौराहे सर्विस रोड पर मंगलवार शाम को नशे में धुत डंपर चालक ने भगद़ड़ और दहशत फैला दी। गलत दिशा से आए डंपर ने दो कार, दो ऑटो, दो एक्टिवा और एक बाइक को चपेट में ले लिया। अनियंत्रित डंपर की चपेट में आए वाहन चालकों में चीख-पुकार मच गई।
SVAMITVA Scheme: पीएम मोदी काशी के 3800 लोगों को देंगे घरों के कागज, ऑनलाइन जारी करेंगे खतौनी
प्रधानमंत्री मोदी स्वामित्व योजना के तहत 27 दिसंबर को लाभार्थियों से संवाद करेंगे और घरौनी वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में बनारस के 3800 लाभार्थी को घरों का दस्तावेज मिलेगा। सरकार की मंशा है कि इस तरह के लोगों की जमीन व आवास का कागजात उपलब्ध कराकर दबंगों के कब्जा से बचाया जाए। इस तरह के लोग अपनी जमीन पर बैंक कर्ज समेत अन्य सरकारी सुविधा का लाभ भी ले सकें।
गाजा बना नर्क! हर घंटे मारा जाता है एक बच्चा, युद्ध के दौरान 14 हजार से ज्यादा ने गंवाई जान; UNRWA ने किया दावा
गाजा में रह रहे फलस्तीन शरणार्थियों को लेकर UNRWA ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में हर घंटे एक हत्या हो रही है खासकर बच्चों के लिए वहां कोई जगह नहीं है। युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा में 14500 बच्चों के मारे जाने की सूचना है। बच्चों के लिए हर घंटे घड़ी टिक-टिक कर रही है इन बच्चों का वहां कोई भविष्य नहीं है।