प्रत्यर्पण से कैसे बच सकती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश के पूर्व राजदूत ने बताया क्या है विकल्प
बांग्लादेश की अंतरिम युनूस सरकार ने भारत को नोट लिखकर शेख हसीना की वापसी की मांग की है। इसको लेकर बांग्लादेश में भारत के राजदूत रहे महेश सचदेव का बयान सामने आया है। महेश सचदेव ने कहा-पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोधों से लड़ने के लिए अदालतों में जा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने अन्य विकल्प भी बताए हैं।
Seema Haider: न्यू ईयर से पहले सीमा हैदर ने दी Good News, घर में गूंजेगी किलकारी; खुशी से झूम उठा सचिन
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में सीमा हैदर प्रेग्नेंसी किट दिखा रहीं हैं और सचिन को पिता बनने की खुशखबरी दे रहीं हैं। इसके बाद सचिन ने सीमा को गले लगाया और खुशी से झूम उठा।
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर ने न्यू ईयर (New Year 2025) से पहले गुड न्यूज दी है। बताया गया कि सीमा और सचिन के घर में किलकारी गूंजने वाली है।
Bigg Boss 18: Karanveer और रजत दलाल के बीच हुई भयंकर लड़ाई, Chum Darang ने राशन की बलि देकर मचाया बवाल
Bigg Boss 18 के घर में एक फैसले ने हलचल मचा दी है। नॉमिनेशन टास्क की वजह से पहले ही घर का माहौल बहुत गरम हुआ पड़ा है। ऊपर से पावर पाने के चक्कर में चुम दारंग ने एक ऐसा फैसला ले लिया है जिसने सभी को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है। बिग बॉस हाउस में करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच भी गंदी लड़ाई हो गई है।
रियलिटी शो बिग बॉस के घर में कई बार कंटेस्टेंट पावर के कारण बाकी घरवालों को राशन के लिए तरसा देते हैं और इसके लिए घर में बवाल होना तय है। बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है और इसकी वजह चुम दारंग होने वाली है।
Basti News: पार्टी में बुलाया, निर्वस्त्र कर लात-घुंसों से पीटा-जबरन पिलाया मलमूत्र; आहत छात्र ने दी जान
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र को कथित तौर पर कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा और उसका अपमानजनक वीडियो बनाया। इस घटना से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने छात्र के मामा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है।
Lucknow Bank Robbery: ओवरसीज बैंक लूट मामले में दूसरा एनकाउंटर, पुलिस ने लखनऊ और गाजीपुर में किया ढेर
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर को लूटने के आरोपी सन्नीदयाल को गाजीपुर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। आरोपी पर लखनऊ में बैंक लूट का आरोप था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे आरोपी की मौत हो गई।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो इससे आपके आसपास रह रहे लोगों को हमेशा समस्या बनी रहेगी। आप अपने कामों में कोई गलती करने से बचें। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान होगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
BSNL यूजर्स को मिलेगी eSIM सर्विस, एयरटेल-जियो की बढ़ेंगी मुसीबतें, क्या है रोलआउट टाइमलाइन?
eSim सर्विस कब से मिलना शुरू होगी। इसके जवाब में बोर्ड के सीएम निदेशक ने कहा कि सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर्स लगातार इस पर काम कर रहे हैं। इस फीचर को ग्राहकों के लिए अगले साल मार्च में शुरू किया जा सकता है। पिछले चार महीने बीएसएनएल के लिए शानदार रहे हैं। इन महीनों में कंपनी के साथ 5.5 मिलियन यानी 55 लाख नए ग्राहक जुडे हैं।