Skip to main content

जस्टिस जी नरेंद्र होंगे नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश पर भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। न्यायमूर्ति नरेंद्र वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। वह दो जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। 

आरक्षण पर राजनीति बढ़ा सकती है उमर सरकार की मुश्किलें, इसको लेकर क्यों हो रहा है विवाद; पढ़ें सबकुछ

जम्मू-कश्मीर में आरक्षण नीति को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी ही पार्टी के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने आरक्षण में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन किया है। इससे नेशनल कॉन्फ्रेंस और प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारों का कहना है कि आरक्षण में किसी भी तरह का बदलाव नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए घातक साबित होगा। 

घरों में सब्जी पहुंचा रही लड़की को बेटी मानकर कराई शादी, नोएडा की इस सोसायटी ने पेश की मिसाल

नोएडा की क्लियो काउंटी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। सोसायटी ने पांच साल से घर-घर सब्जी पहुंचाने वाली एक युवती की शादी कराई है। सोसायटी के लोगों ने युवती को अपनी बेटी माना और उसका विवाह धूमधाम से संपन्न कराया। शादी में वर-वधू पक्ष के लोग और सोसायटी के परिवारों के कुल 200 से अधिक लोग शामिल हुए।

नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियाे काउंटी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने एक युवती की शादी कराकर मिसाल पेश की है। पांच वर्ष से सोसायटी में घर-घर सब्जी पहुंचा रही युवती को लोगों ने बेटी माना।

IND vs AUS: Rohit Sharma ने अपनी बैटिंग पोजीशन बताने से किया इनकार, विराट कोहली की कमजोरी पर दी बेबाक राय

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने यह बताने से परहेज किया कि मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट में वह किस पोजीशन पर बल्‍लेबाजी करने उतरेंगे। हालांकि कप्‍तान रोहित ने अपने स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली का समर्थन करते हुए भरोसा जताया कि वो ऑफ स्‍टंप के बाहर की गेंदों के संघर्ष से पार पाएंगे। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्‍ट गुरुवार से शुरू होगा। 

Vanvaas Box Office Day 4: 'गदर 2' के इर्द-गिर्द भी नहीं भटक पाई 'वनवास', सोमवार को इतने पैसे में सिमटी फिल्म

फैमिली ड्रामा वनवास ने पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म का निर्देशन 500 करोड़ी फिल्म गदर 2 के निर्देशक अनिल ने किया है। नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म ने वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई की थी। चलिए आपको बताते हैं कि वनवास ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया।

पिछले साल अनिल शर्म गदर के सीक्वल से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। अब एक साल बाद अनिल शर्मा एक और फिल्म लेकर वापस लौटे हैं जो एक्शन नहीं इमोशन से भरी है। यह है वनवास मूवी

अतुल सुभाष के बेटे की कस्टडी के लिए दादी ने दर्ज कराई FIR, बच्चे की बरामदगी के लिए 3 राज्यों को SC का नोटिस

अतुल सुभाष के बेटे की कस्टडी के लिए उनकी दादी ने वैनी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। सुप्रीम कोर्ट ने बच्चे की बरामदगी के लिए तीन राज्यों को नोटिस जारी किया है। पिता पवन मोदी समस्तीपुर जिला न्यायालय में भी बच्चे की कस्टडी के लिए मुकदमा करेंगे। इस मामले में पत्नी निकिता मां निशा और भाई अनुराग को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Allu Arjun Update: भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन से पूछताछ, पुलिस के सामने पेश हुआ एक्टर

अल्लू अर्जुन चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। यहां उनसे 4 दिसंबर को हुई घटना के संबंध में पूछताछ होनी है जब पुष्पा-2 के प्रमोशन के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक्टर को नोटिस भेजकर सुबह 11 बजे पेश होने को कहा था। पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने थियेटर का एक वीडियो भी जारी किया था।

हैदराबाद। तेलगू एक्टर अल्लू अर्जुन हैदराबाद पुलिस के सामने पेश हो चुके हैं। उनसे पुष्पा-2 के प्रमोशन के दौरान थियेटर में हुई भगदड़ मामले में पूछताछ होनी है। मंगलवार को सुबह एक्टर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे।