'लीडरशिप छोड़ने के बारे में सोचे कांग्रेस, ' विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व पर क्या बोले मणिशंकर अय्यर
पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस को इंडिया गठबंधन को लीड करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। जो कोई भी लीडर बनना चाहता है उसे बनने दें लीडर। मणिशंकर अय्यर ने कहा मुझे इसकी परवाह नहीं है कि लीडर कौन बनता है क्योंकि मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता की स्थिति हमेशा अहम रहेगी।
BJP में शामिल होंगे छगन भुजबल? CM फडणवीस से मुलाकात के क्या है मायने
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने आज महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मंत्री पद न मिलने से नाराज चल रहे भुजबल की इस मुलाकात के बाद कयास लगने लगे हैं कि वो भाजपा में जा सकते हैं। मंत्री पद न मिलने के बाद भुजबल ने अजित पवार पर भी हमला बोला था और कहा था कि ये ठीक नहीं हुआ।
मुंबई। महाराष्ट्र में मंत्रालयों के बंटवारे के बाद भी राजनीतिक घमासान चरम पर है। कोई विभाग न मिलने से नाराज एनसीपी नेता छगन भुजबल ने आज सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चा तेज है। कयास लगने लगे हैं कि भुजबल भाजपा में जा सकते हैं।
Sony का कैमरा, 5500mAh की बैटरी; OnePlus 12R पर मिल रही गजब की डील
OnePlus 12R Price down शानदार प्रोसेसर और धांसू कैमरा सेटअप वाले OnePlus 12R के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 38999 रुपये है जो लॉन्च के वक्त वाली कीमत से काफी कम है। इसे 3688 रुपये की 12 महीनों के लिए EMI पर लिया जा सकता है। इस पर चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Kia Syros का आ सकता है इलेक्ट्रिक वर्जन, 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद
हाल ही में Kia Syros को भारत में पेश किया गया है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में लाया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी जल्द ही लाया जाएगा। जिसके भारत में साल 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि Kia Sieros EV में कौन से फीचर्स देखने के लिए मिल सकता है।
- Read more about Kia Syros का आ सकता है इलेक्ट्रिक वर्जन, 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद
- Log in to post comments
- 1 view
लीक की Galaxy S25 Ultra की इमेज, नौकरी से धोना पड़ गया हाथ; Samsung ने कई इम्प्लॉई को निकाला
रिपोर्ट के अनुसार लॉन्च से पहले Galaxy S25 Ultra की तस्वीरें लीक करना कुछ कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। कुछ इम्प्लॉई ने अपकमिंग सीरीज की तस्वीरें लीक कर दी। जिसके बाद सैमसंग ने उन्हें नौकरी से बाहर निकाल दिया है। सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज अगले महीने लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह मेलबर्न में भारत को दिलाएंगे 'हेडेक' से छुटकारा, एमएसीजी में फिर होगी ऑस्ट्रेलिया की फजीहत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। इस मैदान पर जसप्रीत बुमराह का सिक्का चलता है और टीम की जीत में उनका योगदान काफी अहम रहेगा। बुमराह इस सीरीज में वैसे भी शानदार फॉर्म में हैं।
Paatal Lok 2 Release Date: खत्म हुआ इंतजार! 'पाताल लोक 2' के साथ इस दिन ओटीटी पर लौट रहा 'हाथीराम चौधरी
'जयदीप अहलाव बड़े पर्दे के अलावा ओटटी पर भी अभिनय की बदौलत राज करते हैं। उनकी पॉपुलर सीरीज में पाताल लोक का नाम सबसे पहले लिया जाता है। हाल ही में प्राइम वीडियो पर पाताल लोक सीजन 2 का अपडेट सामने आया था। इसके बाद अब मेकर्स ने नए साल से पहले फैंस को खुशखबरी देते हुए नए सीजन की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।