Skip to main content

PV Sindhu husband: पीवी सिंधू के मंगेतर वेंकट दत्‍ता साई कौन हैं? IPL टीम के साथ कर चुके हैं काम

PV Sindhu will marry Venkata Datta Sai दो बार की ओलंपिक मेडलिस्‍ट पीवी सिंधू ने अपना हमसफर चुन लिया है। सिंधू उदयपुर में वेंकट दत्‍ता साई के साथ शादी के साथ फेरे लेंगी। 20 दिसंबर से शादी से संबंधित कार्यक्रम शुरू होंगे। 24 दिसंबर को हैदराबाद में इस जोड़ी का रिसेप्‍शन होगा। हाल ही में पीवी सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

Trains Status Today: 34 घंटे तक की देरी से चल रही ट्रेनें, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी; देखें पूरी लिस्ट

Trains Status Today देरी से चलनी वाली ट्रेनों का सिलसिला जारी है। आज यानी मंगलवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से बहुत देरी से चल रही है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया गया कि दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें एक से 6 घंटे के विलंब से चल रही हैं। आगे देखिए कौन सी ट्रेन कितनी लेट चल रही है।

आज यानी मंगलवार को दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें एक से छह घंटे के विलंब से चल रही हैं। सोमवार मध्य रात्रि डेढ़ बजे पुरानी दिल्ली आने वाली जयनगर विशेष एक्सप्रेस लगभग 34 घंटे से अधिक देरी से मंगलवार को 11.30 पहुंचेगी।

 

Encounter in Srinagar: श्रीनगर के हारवन इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी; एक दहशतगर्द ढेर

Srinagar Encounter हारवन में सुरक्षाबलों और आतंकयों के बीच मुठभेड़ होने की बात सामने आई है। आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दोनों और से गोलीबारी की बात भी सामने आई। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि आतंकियों का एक दल हारवन में छिपा है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। तलाशी अभियान अभी तक जारी है।

Jharkhand Cabinet: मंत्रियों की सूची क्यों नहीं दे रही कांग्रेस? पार्टी ने बताई वजह; अब इस आधार पर बंटेगा विभाग

झारखंड में चुनाव के रिजल्ट आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तो पद की शपथ ले ली लेकिन अब तक विभाग का बंटवारा नहीं हो सका है। अब इसकी वजह सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने सीनियर लीडरशिप के साथ पहली बैठक की। उन्होंने बताया कि आखिर अब तक मंत्रियों की सूची क्यों नहीं सौंपी गई है।

रांची: झारखंड में चुनाव परिणा के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर लगातार सक्रिय हैं और सीनियर लीडरशिप के साथ चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की पहली बैठक थी। उन्होंने बताया कि इस पहली बैठक में कई सारी बातों पर चर्चा हुई है।

 

रॉकस्टार गर्ल Nargis Fakhri की बहन आलिया हुईं गिरफ्तार, एक्स ब्वॉयफ्रेंड की हत्या का है आरोप

नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी पर अपने पूर्व बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी नई गर्लफ्रेंड अनास्तासिया स्टार एटिएन की हत्या का आरोप है। आलिया को इस मामले में अरेस्ट कर लिया गया है। आलिया पर आरोप है कि उन्होंने एक गैरेज में आग लगाई जिसके दम घुटने की वजह से उनके ब्वॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का नाम अचानक से चर्चा में आ गया है। दरअसल एक्ट्रेस अपनी बहन आलिया की वजह से चर्चा में हैं। खबर है कि आलिया ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है।

जल्द लॉन्च होंगे Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2, अमेजन पर होगी बिक्री

Tecno ने भारतीय मार्केट के लिए Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 स्मार्टफोन को ऑफिशियली टीज कर दिया है। लॉन्च के बाद अमेजन पर इनकी बिक्री होगी। टीजर में अपकमिंग फोन्स के मेन फीचर्स और डिजाइन की झलक भी मिल गई है। टेक्नो के फ्लिप और फोल्ड दोनों ही फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी से लैस होंगे।

Tecno ने नेक्स्ट जेनरेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट के लिए टीज कर दिया है। Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 पहली बार कुछ महीने पहले ग्लोबली अनवील किए गए थे और अब इन्हें भारत लाने की तैयारी है। इन्हें कब और किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Maharashtra CM: 'मैं बस मिलने आया हूं..', बीमार शिंदे से मिलने पहुंचे BJP नेता, नाराजगी पर क्या बोले पूर्व मंत्री केसरकर?

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया था और यह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है कि वह उनका कद कैसे बरकरार रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे के योगदान को उचित मान्यता दी जानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता गिरीश महाजन ने भी एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है।