iQOO 13 Launch: कल लॉन्च होगा iQOO का पावरफुल फोन, 120W चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट
कल 3 दिसंबर को भारत में iQOO 13 लॉन्च हो रहा है। इसे कंपनी पहले ही चाइना में पेश कर चुकी है तो इसकी ज्यादातर खूबियों की डिटेल सामने है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ लाया जा रहा है। इसमें 120W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी मिलेगी। साथ में 32MP का सेल्फी कैमरा होगा।
Bihar Politics: 'मुसलमान JDU को वोट नहीं करते' ललन सिंह के बयान के पक्ष में उतरे जदयू के पूर्व सांसद, बिहार में फिर मचेगा सियारी रार
जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य संजय झा ने नीतीश सरकार के सुशासन का उदाहरण देते हुए कहा कि 19 साल से वो प्रदेश के सीएम हैं लेकिन आज तक कभी भी बिहार में कर्फ्यू नहीं लगा। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद ने कहा कि मुसलमान काम के अनुसार नीतीश कुमार को वोट नहीं देते।
पहली पोस्टिंग के लिए जा रहे IPS अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रेनिंग के बाद कार्यभार संभालने जा रहे थे हर्षबर्धन
कर्नाटक में एक युवा आईपीएस अधिकारी रविवार को अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए हासन जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में IPS अधिकारी की मौत हो गई। बता दें कि 26 वर्षीय हर्षबर्धन मध्य प्रदेश के निवासी थे और कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनकी मृत्यु पर दुख जताया है।
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक युवा आईपीएस अधिकारी हर्षबर्धन हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में IPS अधिकारी की मौत हो गई।
'ठाकरे गृह विभाग अपने पास रखते तो नहीं गिरती MVA सरकार' CM पर सस्पेंस के बीच संजय राउत का बड़ा दावा
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार में गृह Maharashtra Politics Sanjay Rauts Bold Claim विभाग उद्धव ठाकरे के पास होता तो सरकार नहीं गिरती। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के गृह मंत्रालय के प्रति जोर को लेकर भी टिप्पणी की। महायुति में गृह विभाग को लेकर ही सहमति नहीं बन पा रही है।
PM मोदी आज शाम 4 बजे देखेंगे फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट', संसद भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में संसद परिसर की लाइब्रेरी में हिंदी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखेंगे। अभिनेता विक्रांत मैसी रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अभिनीत यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को हुई गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर आधारित है। द साबरमती रिपोर्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में संसद परिसर की लाइब्रेरी में हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे। अभिनेता विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अभिनीत यह फिल्म 27 फरवरी, 2002 को हुई गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर आधारित है।
Vaibhav Suryavanshi जापान के खिलाफ भी हुए फ्लॉप, कहीं पानी में ना डूब जाए Rajasthan Royals के 1.10 करोड़ रुपये
IPL इतिहास के सबसे महंगे युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है। वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में अंडर-19 एशिया कप में भारत की तरफ से खेल रहे हैं जहां पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में वह 1 रन पर आउट हुए तो अब जापान के खिलाफ वह 23 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।
भारत और जापान के बीच आज अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जापान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारत की तरफ से ओपनर वैभव सूर्यवंशी और आयुष ने पारी का आगाज किया
Farmers Protest: संसद कूच के लिए अड़े किसान, महामाया फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लगा लंबा जाम
उत्तर प्रदेश के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर चुके हैं। इस कारण दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। इन किसानों के कूच करने के कारण डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर पर भी यातायात बाधित हुई है। किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड 64.7 प्रतिशत अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं।