Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आपके कार्यक्षेत्र की ओर से दिन के अंत में कुछ नए कार्य सौपे जा सकते हैं, जिन्हें न चाहते हुए भी आपको पूरा करना पड़ सकता है। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विटामिन की कमी होने के कारण आपको बहुत अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आप सीजनल फल और सब्जियां खाएं तो आपका स्वास्थ्य जल्दी ही ठीक हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के सामानों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अ

4 दिसंबर को होगा महाराष्ट्र के नए सीएम का एलान, अजित पावर दिल्ली रवाना; इस नेता का नाम तय!

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार यानी चार दिसंबर को होगी। अगले दिन पांच दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सोमवार को यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी है। देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस में सबसे आगे हैं।

परिवहन निगम कर्मियों को योगी सरकार ने दी खुशखबरी, बच्चों की पढ़ाई-शादी को लेकर कर दिया ये बड़ा एलान

उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब निगम के कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा मृतक कर्मी की बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना से निगम के करीब 250 कर्मी लाभान्वित होंगे।

हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण के गठन पर हाईकोर्ट 13 को करेगा सुनवाई, रजिस्ट्रार जनरल से पूछा- 2022 के बाद कितने मामलों का हुआ निपटारा?

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण के गठन पर सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल से हरियाणा के कर्मचारियों के लंबित सेवा मामलों और निपटाए गए मामलों की जानकारी मांगी है। हरियाणा सरकार का दावा है कि न्यायाधिकरण से सेवा मामलों के निपटान में तेजी आएगी और हाईकोर्ट का बोझ कम होगा। हरियाणा प्रशासनिक न्यायाधिकरण की स्थापना से संबंधित एक संज्ञान पर सुनवाई करते हुए यह विवरण मांगा है।

AI फीचर्स और 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन का डिजाइन आया सामने, 9 दिसंबर को होगा लॉन्च

शाओमी की Redmi Note 14 सीरीज 9 दिसंबर को भारत में एंट्री करेगी। सीरीज के रेडमी नोट 14 प्रो+ स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर डिजाइन समेत कई तरह की डिटेल रिवील कर दी है। इसमें स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP AI कैमरा है। फोन फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी से लैस होगा।

Vanvaas Trailer Out: इमोशनल कर देगी 'वनवास' की कहानी, दिल को छू जाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म वनवास के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं दर्शकों के लिए अब गुड न्यूज सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म आपको साल 2003 में आई मूवी बागबान की याद दिला देगी। मेर्कस ने इस बार ऑडियंस आजकल के दौड़ते-भागते जीवन में रिश्तों के मोल समझाने की कोशिश की है।   

महाकुंभ में उमड़े नागाओं का रहस्य! सात घरों में भिक्षा मांगने की छूट, वरना… एमटेक और पीएचडी डिग्री होल्डर भी बने नागा

नागा संन्यासी अखाड़ों के योद्धा होते हैं जो जरूरत पड़ने पर मरने-मारने में पीछे नहीं रहते। नागा संन्यासी बनने के लिए शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट व धर्म के प्रति कुछ कर दिखाने की अदम्य इच्छाशक्ति होना जरूरी है। नागा संन्यासी को 24 घंटे में एक बार सात्विक भोजन करना होता है। सिर्फ सात घरों में भिक्षा मांगने की छूट है।