Skip to main content

MNS नेता अविनाश जाधव ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव ने विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए ठाणे और पालघर जिलों के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि विगत विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अविनाश जाधव ठाणे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधायक संजय केलकर से हार गए।

ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अविनाश जाधव ने विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए ठाणे और पालघर जिलों के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है।

Waqf Bill: 'वक्फ की कितनी संपत्तियों पर है कब्जा', संसदीय समिति ने राज्यों से मांगा ब्योरा; सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में जिक्र

संसदीय समिति ने राज्यों से वक्फ संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। यह भी कहा गया है कि उन संपत्तियों की जानकारी भी दें जिन पर राज्य सरकार या उनकी एजेंसियों का कब्जा है। समिति ने वक्फ बोर्ड के साथ चल रहे कानून विवाद वाली संपत्तियों का भी अपडेट मांगा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में वक्फ संपत्तियों पर कब्जे का जिक्र किया गया है।

Pushpa 2 Peelings Song: अल्लू अर्जुन-रश्मिका की जोड़ी ने जीता दिल, रिलीज होते ही यूट्यूब पर छाया गाना

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। मेकर्स भी फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस बीच फिल्म का दमदार सॉन्ग आउट हो गया है। इसमें रश्मिका और अल्लू अर्जुन को एनर्जी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। आइए इस सॉन्ग से जुड़ी रोचक जानकारी जान लेते हैं।

Jammu Kashmir News: कांग्रेस को क्यों मिली सिर्फ 6 सीट? हार के कारणों का लगा पता, कमेटी तैयार कर रही है रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों का पता लगाने के लिए गठित तथ्यान्वेषी समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। समिति ने जम्मू संभाग के सभी दस जिलों का दौरा कर उम्मीदवारों नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। रिपोर्ट में हार के कारणों के साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी दिए जाएंगे।

PDU जंक्शन से तीन तस्कर गिरफ्तार...बिहार लेकर जा रहे थे करोड़ों की चांदी; नगदी देखकर पुलिस की फटी रह गईं आंखें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से एक क्विंटल तीन किलो चांदी और तीन लाख 75 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। चांदी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीनों युवक चांदी और रुपये वाराणसी से बिहार ले जा रहे थे।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव, SMAT में धमाल मचाने को तैयार हैं भारतीय कप्तान

पारिवारिक समारोह में भाग लेने के बाद सूर्यकुमार जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। सूर्यकुमार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बचे हुए मैच के लिए मुंबई टीम में शामि किया गया है। उन्हें 3 दिसंबर को आंध्रा के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। सोमवार को वह हैदराबाद में टीम के साथ जुड़ेंगे। श्रेयस मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं।

RG Kar Case: बंगाल सरकार की मंजूरी के बाद ही सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेगी अदालत, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Bengal News आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की ओर से कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। जो चार्जशीट केंद्रीय जांच एजेंसी ने दाखिल की है उस पर सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही अदालत संज्ञान लेगी। सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत कई स्टाफ के नाम हैं।

कोलकाता: कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में गत शुक्रवार को सीबीआई की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही अदालत संज्ञान लेगी