Skip to main content

1130 किमी दूर तत्काल टिकट पर हो रहा था 'खेल', विजिलेंस ने किया पर्दाफाश; दो रेल कर्मचारी गिरफ्तार

विजिलेंस की टीम ने तत्काल टिकटों पर हो रहे बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। गिद्दड़बाहा स्टेशन पर छापा मारकर दो रेल कर्मचारियों को पकड़ लिया है। ये दलालों से सांठगाठ कर यात्रियों से मोटी रकम लेकर तत्काल टिकट बुक करते हैं। दलालों का नेटवर्क एक राज्य से दूसरे राज्य तक फैला हुआ है जिसको तोड़ने के लिए रेलवे की तमाम एजेंसियां प्रयास कर रही हैं।

अंबाला। रेल मंडल का छोटा सा स्टेशन गिदड़बाहा। यहां से करीब 1130 किमी दूर उत्तर प्रदेश के मुहम्मदाबाद स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के लिए आठ लोगों की तत्काल टिकट का फर्जीवाड़ा विजिलेंस ने पकड़ लिया।

रोमांस की दुनिया से निकलकर गैंगस्टर बन गईं Kritika Kamra, कहा- हमारी इंडस्ट्री उसूलों पर चलती हैं

कितनी मोहब्बत हैं शो से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं कृतिका कामरा एक के बाद एक वेब सीरीज में काम कर रही हैं। कुछ महीने पहले ही उनकी और राघव जुयाल स्टारर वेब सीरीज ग्यारह-ग्यारह सीरीज रिलीज हुई थी जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखाई दी थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही अपनी आगामी सीरीज में गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगी।

टीवी धारावाहिकों में रोमांटिक भूमिकाओं से शुरुआत करने वाली कृतिका कामरा ओटीटी पर गैंगस्टर बन गई हैं और अब वे दिखेंगी ‘मटका किंग’ में। मुंबई की चमकीली दुनिया से मिली सीख के बारे में उन्होंने दैनिक जागरण की संवाददाता से खास बातचीत की। 

बिहार का लड़का फिर छाया, एक पारी में लिए सभी 10 विकेट, मच गया तहलका, जानिए पूरी कहानी

भारत के अंडर-19 घरेलू टर्नामेंट कूच बेहार ट्रॉफी में बिहार के सुमन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने एक पारी में सभी विकेट लेकर तहलका मचा दिया है। एक पारी में सभी 10 विकेट ले पाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता है लेकिन सुमन ने ये असंभव का काम कर दिखाया।

मैनपुरी में भाजपा का समर्थन करने पर जेई उखाड़ ले गए मीटर, गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप

UP News उत्तर प्रदेश करहल थाना क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी महिला ने विद्युत विभाग के जेई पर भाजपा समर्थक होने के कारण जातिसूचक शब्दों के उपयोग गाली-गलौज मारपीट करने और मीटर उखाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पर्यटन मंत्री से शिकायत कर जेई खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले पर जेई ने सफाई पेश की है।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनाई योजना, कहा- 'देवभूमि में आने वाले समय में सालभर होगी यात्रा

'उत्तराखंड में आने वाले समय में सालभर तीर्थयात्रियों का आवागमन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों के शीतकालीन गद्दीस्थलों की शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। अभी तक चारधाम यात्रा चार-छह माह चलती है लेकिन अब इसे सालभर चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीतकालीन स्थलों पर आने वाले यात्रियों पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे प्राथमिकता से लिया जाएगा।

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को नए साल से पहले मिलेगा तोहफा, भजनलाल सरकार का ऐतिहासिक कदम

राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट मीटिंग हुई। मंत्रिमण्डल बैठक प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देने के लिए 9 नई नीतियों के अनुमोदन समेत कई अहम फैसले लिए गए। साथ ही 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन को लेकर भी भजनलाल सरकार ने बड़ी जानकारी दी है।

दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च होगी Kia Syros, जनवरी 2025 से डिलीवरी होने की संभावना

किआ की नई एसयूवी बारतीय बाजार में 19 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसे लॉन्च करने को लेकर कंपनी की तरफ से तैयारी भी कर ली गई है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Syros में दो इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिलेंगे जो 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। इसकी डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होने की संभावना है।