'कम से कम तीन बच्चे पैदा करें', जनसंख्या में गिरावट पर चिंतित RSS प्रमुख मोहन भागवत ने और क्या दी सलाह?
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने देश की जनसंख्या को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा- जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय है। आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है तो ऐसे में वह समाज धरती से लुप्त हो जाता है। उन्होंने आगे कहा हमें दो या तीन से अधिक की आवश्यकता है यह संख्या महत्वपूर्ण है।
'...तो असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने को मैं तैयार हूं', ऐसा क्यों बोले असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ?
असम में गोमांस पर बैन लगाने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा असम में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं अगर राज्य कांग्रेस प्रमुख बुपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर ऐसी मांग करें। पार्टी की एक बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा सामागुरी 25 साल तक कांग्रेस के साथ थी।
IND U19 vs JPN U19 Live Streaming: पाकिस्तान से हार के बाद वापसी करना चाहेगी भारतीय टीम, जानें कैसे देखें यह मुकाबला
IND U19 vs JPN U19 Live Streaming अंडर 19 एशिया कप 2024 की भारतीय टीम ने खराब शुरुआत की। पहले ही मैच में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को हराया। शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 43 रन से शिकस्त दी। अब भारतीय टीम अपने अगले मैच में जापान से टकराएगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच को कब कहां और कैसे देख सकते हैं।
Pushpa 2 Advance Booking Day 1: 'पुष्पा राज' के आने की मिल गई आहट, पहले दिन ही बेच डाले 7.8 करोड़ टिकट
Pushpa 2 Advance Booking 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 बस 3 दिन में रिलीज होने वाली है। कल मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग के लिए टिकट विंडो खोल दी थी। एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन इसने 7.8 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली है। बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि मूवी 300 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग ले सकती है।
Dua lipa ने शाह रुख खान के फैंस को दिया ऐसा सरप्राइज, मुंबई कॉन्सर्ट में खुशी से झूमते रह गए फैंस
साल के अंत को हर कोई अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है। दिलजीत दोसांझ के एनर्जी पैक कॉन्सर्ट के बाद दुआ लीपा दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने की पीछे की वजह शाह रुख खान की फिल्म बादशाह का वो लड़की जो है। जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
क्या दिल्ली चुनाव में होगा AAP का कांग्रेस से गठबंधन? अरविंद केजरीवाल ने कर दिया साफ
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ही जिम्मेदार हैं। वहीं दिल्ली में गठबंधन के सवाल पर केजरीवाल ने भी बेबाक अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है...' CM आतिशी ने LG सक्सेना को लिखी चिट्ठी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बस मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को दिल्ली सरकार ने आपको मार्शलों की दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा था लेकिन अभी तक उस प्रस्ताव को आपकी मंजूरी नहीं मिली है। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इस प्रस्ताव को मंजूरी दें।