Skip to main content

अमृतसर में बंद पड़ी पुलिस चौकी में धमाका, इस आतंकी ने ली जिम्मेदारी; जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर के गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी पर तड़के हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। धमाके की जिम्मेदारी गैंगस्टर से आतंकी बने हैप्पी पछिया ने ली है। हैप्पी ने दो साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया है। हैप्पी ने पुलिस सरकार और मंत्रियों के परिवारों पर हमला करने की चेतावनी भी दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं।

Singham Again Box Office Day 30: सिंघम अगेन ने फिर भरी तेज हुंकार, शुक्रवार को उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन

अजय देवगन-दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन की पिछले चार दिनों जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर हालत रही है उसे देखते हुए लग रहा था कि मूवी का अंतिम समय आ गया है। हालांकि 30वें दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर जोरदार दहाड़ लगाई है और मूवी का सिंगल डे कलेक्शन काफी बढ़ गया है।

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो ही फिल्मों की चर्चा है। एक तरफ जहां कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 3 लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सिंघम अगेन कभी डगमगा रही है, तो कभी ऐसी दहाड़ लगा रही है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं

'क्रिकेट का असली डॉन', पहले मैच में फेल फिर भी बना दुनिया के महान बल्लेबाज, लोग कहते हैं सर, औसत ऐसा कि नहीं होगा यकीन

ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया को एक से एक बल्लेबाज दिए हैं। उनमें से ही एक हैं सर डॉन ब्रैडमैन। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के बिना दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट पूरी हो ही नहीं सकती। ब्रैडमैन ने आज ही के दिन अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में वह फेल रहे थे लेकिन बाद में जाकर महान बल्लेबाज बने।

Delhi Election 2025: दुविधा में AAP, हर सीट पर छह दावेदार, किसे बनाएं उम्मीदवार; खूब हो रही माथापच्ची

Delhi Election दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए टिकट मांगने वालों की बढ़ती संख्या एक बड़ी चुनौती बन गई है। एक-एक सीट पर पार्टी के छह-छह कार्यकर्ता मजबूती से दावेदारी कर रहे हैं। कईयों ने अपने नाम के पोस्टर और होर्डिंग तक लगवा रखे हैं। पार्टी ने अभी तक किसी को भी इंकार नहीं किया है और न ही यह कहा है कि वे तैयारी ना करें।

Bareilly News: 15 हजार रुपये मांग रहा था दारोगा, एंटी करप्शन टीम के चंगुल में फंसकर पहुंचा सलाखाें के पीछे

Bareilly News अलीगंज थाने में तैनात दारोगा महेश चंद्र को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दारोगा ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी कैलाश से प्राथमिकी से धारा हटाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। भमोरा थाने में आरोपी दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरेली। एंटी करप्शन टीम ने अलीगंज थाने में तैनात दारोगा महेश चंद्र को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने प्राथमिकी से हत्या के प्रयास की धारा हटाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपित दारोगा के विरुद्ध भमोरा थाने में प्राथमिकी लिखी गई है।

Sambhal Violence: संभल जाने की जिद पर अड़े नेता प्रतिपक्ष, माता प्रसाद पांडेय के आवास पर पुलिस तैनात

Sambhal Violence संभल में शनिवार को सपा का प्रतिनिधमंडल आने के लिए था। लेकिन राजधानी में पुलिस माता प्रसाद पांडे के घर पर है। संभल हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने पाबंदियों को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। शहर की शांति के लिए बाहरी और विभिन्न सामाजिक संगठन राजनीतिक व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को भी 10 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: हे हरि राम ये क्या हुआ? गिरने के बाद फिर उठी मंजुलिका, कमाई में आया उछाल

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 29 हॉरर कॉमेडी फिल्म के तौर पर अब भी कार्तिक आर्यन स्टारर मूवी सिनेमाघरों में राज कर रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इस मूवी का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक बार गिरने के बाद फिर तेजी से बढ़ रहा है।

दीवाली के मौके पर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में तगड़ा क्लैश देखने को मिला। एक तरफ जहां पहले हफ्ते में सिंघम अगेन बहुत स्पीड से भाग रही थी वहीं अब इसकी रफ्तार सुस्त पड़ती नजर आ रही है। कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ने इसे शुरुआत में ही पटखनी दे दी।