Skip to main content

निकाह में छुआरे लूटने को लेकर छिड़ा युद्ध, घराती-बराती में जमकर चले लात-घूंसे; देखें वायरल Video

थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग निवासी तसलीम की बेटी की बरात रविवार को संभल के मियां सराय निवासी मोहम्मद असलम के यहां से आई थी। बेटी के निकाह का बंदोबस्त तसलीम ने मोहल्ला कोटला स्थित एक पैलेस में किया था। दोपहर को बरात चढ़त के बाद शाम को निकाह की रस्म संपन्न हुई तो छुआरे बांटे जा रहे थे। छुआरे लेने की आपाधापी को लेकर विवाद हो गया।

20 दिसंबर को खत्म होगा Nana Patekar का 'वनवास', बनारस की गलियों में बेटे को ढूंढते हुए तोड़ा दम?

गदर 2 में सनी देओल के बेटे का किरदार अदा करने के बाद अब उत्कर्ष शर्मा जल्द ही बिग स्क्रीन पर नाना पाटेकर के लाडले की भूमिका में दिखाई देंगे। नाना पाटेकर की आगामी फिल्म वनवास के कई पोस्टर्स के बाद अब अनिल शर्मा ने फाइनली फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है जो काफी धमाकेदार है।

'जेल में बंद Lawrence Bishnoi को मारने वाले कैदी को ₹1,11,11,111 का इनाम', गैंगस्टर से क्या है करणी सेना की दुश्मनी?

करणी सेना चीफ राज शेखावत ने एलान किया है कि साबरमती जेल में बंद जो भी कैदी लॉरेंस बिश्नोई की हत्या करेगा उसे 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का इनाम मिलेगा। कुछ दिनों पहले राज शेखावत ने कहा लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी थी कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

लॉरेंस बिश्नोई को लेकर करणी सेना चीफ राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा एलान किया है। हाल ही में राज शेखावत ने एलान किया था कि जो भी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उसे 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए इनाम दिया जाएगा।

गाजियाबाद जिला अदालत में जबरदस्त बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज; जज और वकीलों के बीच नोकझोंक

गाजियाबाद की कचहरी में वकीलों और जिला जज के बीच एक मामले को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जजों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस और वकीलों के बीच भी नोकझोंक शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना में वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव घायल हो गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

गाजियाबाद। गाजियाबाद कचहरी में मंगलवार सुबह कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरे अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। सभी के विवाद सुलझाने वाले जज और वकील ही यहां आपस में भिड़ गए।

Maharashtra Election: BJP और NCP ने जारी की एक और लिस्ट, नामांकन के आखिरी दिन अभी तक कई सीटों पर सस्पेंस

Maharashtra Election 2024 महाराष्ट्र चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और एनसीपी (अजित गुट) ने एक और सूची जारी कर दी है। भाजपा ने नरेंद्र लालचंदजी मेहता को मीरा भाईंदर से टिकट दिया है वहीं सुधीर लक्ष्मणराव को उमरेड से टिकट दिया है। वहीं एनसीपी ने मोर्शी से देवेंद्र महादेवराय को और भोर से शंकर हिरामण मांडेकर को टिकट दिया है।

महाराष्ट्र चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और एनसीपी (अजित गुट) ने एक और सूची जारी कर दी है। भाजपा और एनसीपी दोनों ने दो-दो सीटों पर अपने अम्मीदवारों का एलान किया है।

Singham Again Advance Booking: दीवाली पर दहाड़ने को तैयार अजय देवगन, शुरू हुई 'सिंघम अगेन' की एडवांस बुकिंग

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन दीवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है। इस बार के फ्रेंचाइजी की कहानी रामायण से जोड़कर दिखाई गई है। जहां अजय देवगन को भगवान राम और करीना कपूर को माता सीता की तरह दिखाया गया है तो वहीं अन्य कलाकारों को भी रामायण के किरदारों से जोड़कर दिखाया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

दीपोत्सव में 250 VVIP और चार हजार गेस्‍ट होंगे शामिल, तैयार‍ियों में जुटा प्रशासनिक अमला

अयोध्‍या में दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 30 अक्टूबर को होना है। मंगलवार से विशिष्टजनों का आना शुरू हो जाएगा। लगभग 250 वीवीआईपी और चार हजार बाहर के अतिथि होंगे। वीवीआईपी व अतिथियों के चलते करीब-करीब सभी होटल फुल हो चुके हैं। ऐसे में अतिथियों को ठहराने की चुनौती का हल खोजने में प्रशासनिक अमला जोरों से लगा है।