Skip to main content

एस्सेल टावर के अपार्टमेंट में लगी आग, सेवानिवृत्त विंग कमांडर समेत परिवार के पांच लोग झुलसे

गुरुग्राम के एस्सेल टावर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग ने एक परिवार के पांच सदस्यों को बुरी तरह झुलसा दिया। सेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर और उनके परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की लापरवाही से घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को मिली जान से मारने की धमकी, नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी को सोमवार शाम धमकी भरा कॉल आया था। जीशान के पब्लिक रिलेशंस ऑफिस को यह धमकी भरा कॉल आया था। जीशान और सलमान खान दोनों को धमकी देकर पैसों की मांग की गई थी। धमकी मिलने के बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को सोमवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। आरोपी ने सलमान खान को भी धमकी दिया था। 

आज का राशिफल

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी राय सोच समझकर देनी होगी। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लंबे समय से करने के प्रयास कर रहे थे, तो आपके वह प्रयास सफल रहेंगे। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।

धनतेरस की पूजा में करें स्रोत्र और मंत्रों का जप, शुभ फल की होगी प्राप्ति

धनतेरस से पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत होती है। धनतेरस पर्व भगवान धन्वन्तरि को समर्पित है। धनतेरस का पर्व सुख-शांति और धन की प्राप्ति के लिए अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वन्तरि के मंत्रों का जप करने से धन से सदैव तिजोरी भरी रहती है और धन्वन्तरि जी प्रसन्न होते हैं।