Skip to main content

मुंबई के बांद्रा प्लेटफॉर्म पर कैसे मची थी भगदड़? CCTV फुटेज से सामने आया सच

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह मची भगदड़ में 10 यात्री घायल हो गए थे। ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरा मची थी। अब घटना से संबंधित CCTV फुटेज सामने आया है सीसीटीवी फुटेज में यात्रियों को अनारक्षित ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते हुए दिखाया गया है जिससे प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई।

Mirzapur The Film: OTT नहीं, थिएटर्स में होगा मिर्जापुर का भौकाल, गद्दी के लिए कालीन-गुड्डू से भिड़ेंगे

ओटीटी पर मिर्जापुर (Mirzapur) के तीन सीजन का तो फुल आनंद लिया है लेकिन अब आप बड़े पर्दे पर गद्दी के लिए आतंक देख सकते हैं। तीन सक्सेसफुल सीजन के बाद अब मेकर्स मिर्जापुर द फिल्म (Mirzapur The Film) को सिनेमाघरों में उतारने के लिए तैयार हैं। दिवाली से पहले मेकर्स ने एक धमाकेदार वीडियो के साथ इसका एलान किया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के चौथे सीजन का इंतजार हो रहा है। इसी साल तीसरे सीजन ने जमकर धमाल मचाया था, लेकिन साथ ही मुन्ना भैया की कमी ने फैंस को उदास किया था। हालांकि, दिवाली से पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

'विराट बड़े मैचों के प्लेयर', आलोचनाओं के बीच किंग कोहली के समर्थन में उतरे पूर्व सेलेक्टर

विराट कोहली की गिनती दुनिया के महान बल्लेबाजों में होती है। लेकिन इस समय वह आलोचकों के निशाने पर हैं क्योंकि उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। विराट कोहली का बल्ला मौजूदा न्यूजीलैंड सीरीज में भी नहीं चल रहा है तो वहीं बांग्लादेश सीरीज में भी वह फ्लॉप रहे थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कोहली की फॉर्म चिंता की बात है।

प्रशांत किशोर ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान, 'केरोसिन' और 'लालटेन' का किया जिक्र

लालू यादव पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय लालटेन में केरोसिन की तरह जलता रहा और लालू परिवार में रोशनी होती रही। उन्होंने कहा कि राजद मुस्लिमों के रहनुमा होने का दावा तो करती है लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ाती। जन सुराज पार्टी मुसलमानों को पूरा हक दिलाने का वादा करती है।

पटना। पुत्र ओसामा के साथ हेना शहाब की राजद में वापसी को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद (Lalu की विवशता बताया है। रविवार को बयान जारी कर पीके ने कहा कि मुस्लिम समुदाय लालटेन में केरोसिन की तरह जलता रहा और लालू परिवार में रोशनी होती रही।

जब गाड़ी रोककर दिव्यांग लड़की से मिले PM मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति, बच्ची ने दोनों को दिया खास गिफ्ट

गुजरात के वडोदरा में रोड शो के दौरान दीया गोसाई नामक दिव्यांग लड़की ने पीएम मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज को अपने हाथों से बनाई हुई तस्वीरें भेंट दी। जब दोनों राजनेताओं का काफिला सड़क पर चल रहा थे तभी दिव्यांग लड़की ने दो तस्वीरें अधिकारियों को सौंप दी। अधिकारियों ने तस्वीरें (पोट्रेट) पीएम मोदी और पेड्रो सांचेज को सौंप दी।

JPC बैठक में फिर मचा हंगामा, संजय सिंह सहित कई विपक्षी नेताओं ने किया वाकआउट; पढ़ें क्या थी वजह

JPC Meeting वक्फ संशोधन बिल (Waqf Bill) पर जेपीसी की बैठक में एक बार फिर जोरदार हंगामा हुआ। कई सदस्यों ने बैठक से वाकआउट कर दिया। वॉकआउट करने वाले सदस्यों ने कहा कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रशासक ने दिल्ली सरकार की जानकारी के बिना प्रेजेंटेशन में बदलाव किए। बैठक से बाहर जाने वालों में आप सांसद संजय सिंह डीएमके के मोहम्मद अब्दुल्ला मोहम्मद जावेद शामिल थे।

वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की बैठक चल रही है। हालांकि, बैठक में बातचीत कम और नेताओं के बीच नोकझोंक की खबरें ज्यादा सामने आ रही है। आज एक बार फिर जेपीसी की बैठक बुलाई गई थी।

सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग करने वाले 3 आतंकी ढेर, मंदिर में बच्चों को भी बनाया था बंधक

अखनूर के बट्टल इलाके में सेना की गाड़ी पर फायरिंग की गई। मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया है। हमले के बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि 32 फील्ड रेजिमेंट ने तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी।

जम्मू। पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के अखनूर सेक्टर के केरी बट्टल इलाके में बने एक शिव मंदिर के पास आतंकियों ने सेना के एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। इसके बाद जवानों ने 3 दहशतगर्दों को मार गिराया है। बता दें कि सोमवार सुबह 06:30 बजे के करीब इस आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था।