Skip to main content

हेमंत सोरेन: सीएम हेमंत सोरेन कब करेंगे नामांकन? फाइनल तारीख आई सामने; पढ़िए उनका पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नामांकन की तारीख पक्की हो गई है। मुख्यमंत्री सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर हेमंत सोरेन का पूरा कार्यक्रम भी जारी किया गया है। झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने बताया कि सीएम 23 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंचेंगे और फिर आग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एक दो नहीं Rajkumar Hirani के पास हैं 5 स्क्रिप्ट, कब आ रही है Munna Bhai 3?

संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को लोग मुन्नाभाई और सर्किट के तौर पर देखते हैं। इसका पूरा क्रेडिट फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस को जाता है जिसमें एक्टर ने ये किरदार निभाया था। कई जगह फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी खबरें आ रही हैं। फिल्म के निर्माता राजकुमार हिरानी ने अब इसको लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

राजकुमार हिरानी  को बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म मेकर संजू, मुन्नभाई, थ्री इडियट्स और पीके जैसी फिल्म दे चुके हैं। अब हाल ही में निर्माता ने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की तीसरी किस्त से पर्दा उठाया है।

Bahraich Violence: 'दंगाइयों की ठुकाई जरूरी', बहराइच एनकाउंटर पर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया जवाब

बहराइच हिंसा को लेकर योगी सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले यूपी पुलिस ने बहराइच हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और मोहम्मद तालीम एनकाउंटर किया था। एनकाउंटर में दोनों के पैर में गोलियां लगी थी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। एनकाउंटर मामले पर भाजपा नेता ने प्रितिक्रिया दी है।

दिवाली 2024: दिवाली पर लाइट खरीदते वक्त न करें गलतियां, वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान

दिवाली पर लाइट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ब्रांडेड और हाई टेक्नोलॉजी लाइट्स खरीदें जो बिजली की कम खपत करती हैं। रिमोट कंट्रोल लाइट्स और सोलर पावर्ड लाइट्स भी इस दिवाली पर अच्छा विकल्प हो सकते हैं। पेड़-पौधों के लिए स्ट्रिप लाइट्स और ओवरहीट न होने वाली लाइट्स चुनना चाहिए। साथ में आपको ब्रांड भी देखना चाहिए।

श्रद्धा कपूर बनना चाहती हैं हाफ गर्लफ्रेंड या चाहिए शराबी ब्वॉयफ्रेंड? एक्ट्रेस ने लव लाइफ पर कही ये बात

श्रद्धा कपूर स्टार किड होने के बावजूद इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी फिल्मों का फैंस में क्रेज देखने को मिलता है। इस साल एक्ट्रेस की स्त्री 2 रिलीज हुई जिसने पहले ही दिन से धाक जमा दी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर बात की और बताया कि वह किस तरह के पार्टनर को पसंद करती हैं।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अच्छी एक्टिंग के साथ-साथ गुड लुक्स और बबली नेचर के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने 'आशिकी 2' से करियर की शुरुआत की थी। उनकी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। एक्ट्रेस की झोली में कई और हिट फिल्में हैं।

करवा चौथ 2024: करवा चौथ पर करें चंद्र चालीसा का पाठ, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली

करवा चौथ का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत का पालन करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इसका पालन करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही परिवार में प्यार बढ़ता है।

जम्मू-कश्मीर: मुबारक गुल बने प्रोटेम स्पीकर, सभी विधायक सोमवार को लेंगे शपथ, स्पीकर की रेस में अब्दुल रहीम सबसे आगे

जम्मू-कश्मीर की पहली विधानसभा के लिए निर्वाचित विधायक 21 अक्टूबर को शपथ लेंगे। उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल उन्हें शपथ दिलाएंगे। स्पीकर पद की रेस में अब्दुल रहीम राथर का नाम सबसे आगे हैं। विधानसभा का सत्र नवंबर के पहले सप्ताह में बुलाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों को लेकर पहली समीक्षा बैठक की।