मुरैना: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मकान ढहे, मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्यप्रदेश के मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। जिससे एक मकान पूरी तरह से जमीन के अंदर धस गया और उसके आसपास के तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और नगरनिगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है।
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना के इस्लामपुरा में एक मकान में विस्फोट हो गया। जिससे एक मकान पूरी तरह से जमीन के अंदर धस गया और उसके आसपास के तीन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट में मकान के मलबे में दो लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और नगरनिगम का अमला रेस्क्यू करने में लगा हुआ है।
जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा? कैबिनेट के प्रस्ताव को LG की मंजूरी; PM मोदी से मुलाकात करेंगे CM अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर कैबिनेट न्यूज़ जम्मू-कश्मीर की कैबिनेट ने राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के साथ मामला उठाने के लिए अधिकृत किया है।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव में केंद्र से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का आग्रह किया गया था।
'नूडल्स की तरह 2 मिनट में नहीं लिए जाते सभी फैसले', झारखंड में JMM के सीट शेयरिंग से RJD नाराज; मनोज झा ने सुनाई खरी खोटी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जबकि राजद और वामदलों को 11 सीटें दी गई हैं। इस पर राजद ने नाराजगी जताई है। मनोज झा ने कहा कि राजद ने 15-18 सीटें चिन्हित की हैं जहां वह अकेले भाजपा को हरा सकती है।
धोखाधड़ी मामले में बुरे फंसे Remo Dsouza और उनकी पत्नी, डांस ग्रुप का दावा- किया 12 करोड़ का घोटाला
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल एक बार कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। हाल ही में रेमो और उनकी पत्नी समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। मामला 12 करोड़ का है। रेमो पर धोखाधड़ी का ये दूसरा मामला है। इससे पहले भी वह इस तरह की मुश्किलों में फंस चुके हैं।
एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रेमो डिसूजा एक बार फिर मुश्किल में आ गए हैं। 8 साल पहले कोरियोग्राफर और निर्देशक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिस पर अभी तक सुनवाई हो रही है। अब उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है।
महाराष्ट्र: चुनाव से पहले कांग्रेस और उद्धव की पार्टी में तकरार, MVA में सीट बंटवारे को लेकर क्या बोले नाना पटोले?
MVA में सीट बंटवारे की चर्चा के दौरान नाना पटोले ने संजय राउत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर संजय राउत उद्धव ठाकरे को नियंत्रित कर रहे थे तो यह उनका मुद्दा है। नाना पटोले ने ये भी कहा है हमारे नेताओं की वास्तविकता बताने की जिम्मेदारी हमारी है और हम ऐसा कर रहे हैं। मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी हमारे नेता हैं।
झारखंड में चुनाव से पहले EC की बड़ी कार्रवाई, डीजीपी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश
झारखंड 2024 झारखंड के कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से हटाने का निर्देश दिया गया है। चुनाव आयोग ने ये निर्देश झारखंड सरकार को दिया है और साथ ही शाम सात बजे तक इसका अनुपालन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। पिछले चुनावों के दौरान अनुराग गुप्ता के खिलाफ आयोग द्वारा की गई शिकायतों और कार्रवाई के इतिहास को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
चुनाव आयोग (ECI) ने झारखंड सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को पद से हटाने का निर्देश दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी।
'मुझे ऑफिस बुलाया और...' महिला गार्ड ने CSO पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप; AIIMS ने बनाई जांच कमेटी
देश में कोई महिला अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है जब देश के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट कहे जाने वाले एम्स की एक महिला गार्ड अपने ही बॉस यानी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पर यौन शोषण का प्रयास और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाने लगे। दिल्ली एम्स से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक महिला गार्ड ने अपने सीएसओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नई दिल्ली। कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई घटना का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि देश के टॉप मेडिकल संस्थान AIIMS से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ गई है।