Skip to main content

'आज रपट जाएं' पर Vidya Balan करना चाहती हैं अमिताभ बच्चन संग डांस, बिग बी ने बताया कौन है उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस

टेलीविजन इंडस्ट्री का फेमस रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में भी हर सीजन की तरह होस्ट अमिताभ बच्चन की कंटेस्टेंट्स के साथ ढेर सारी मस्ती देखने को मिली है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भूल भुलैया 3 से विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने शिरकत की। इस दौरान दोनों ने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की।

फेमस रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने इस बार हॉटसीट पर 'मंजुलिका' और 'रुह बाबा' बैठे नजर आए। विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने बिग बी के सामने बैठ ढेर सारी मस्ती की। 

सलमान खा ने दुबई से मंगवाई बुलेट प्रूफ कार, पढ़ें क्या है गाड़ी की कीमत और खासियत

सलमान खान ने एक बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी कार  खरीदी है। यह एक पेट्रोल वर्जन कार है। गौरतलब है कि सलमान खान ने ये कार दुबई से इंपोर्ट करवाई है क्योंकि यह कार देश में नहीं मिलती है। जानकारी के मुताबिक यह कार सुरक्षा के लिहाज से काफी बेहतरीन है। इस कार में Explosive अलर्ट इंडिकेटर लगा हुआ है।

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। हाल ही में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

सचिन-सीमा पर फिल्म बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस ला रहा Lawrence Bishnoi पर वेब सीरीज, कौन होगा लीड एक्टर?

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान पर हमले का डर और बढ़ गया है। लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स ने 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी। अब सलमान खान को मारने की साजिश रची जा रही है। अब हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस ने लॉरेंस पर वेब सीरीज बनाने की बात कही है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई हाल ही में राजनेता बाबा सिद्दीकी की कथित हत्या के बाद से सुर्खियों में है। इसके बाद से अभिनेता सलमान खान को ताजा धमकियां देने के मामले में भी उसका नाम आ चुका है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड बहुत जल्द बिश्नोई पर एक वेब सीरीज बनाने वाला है।

तेलंगाना में हिंदू मंदिरों पर हमलों से भड़का विश्व हिंदू परिषद, आज राज्यव्यापी आंदोलन का एलान; कांग्रेस सरकार को घेरा

तेलंगाना में आज विश्व हिंदू परिषद ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। हैदराबाद के दो स्थानों पर प्रतिमाओं को खंडित करने के विरोध में विहिप ने प्रदर्शन की घोषणा की। संगठन ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और उस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

KTM 250 Duke को मिला नया कलर; अब चार कलर-ऑप्शन में उपलब्ध, बाइक की खूबियां जान हो जाएंगे दिवाने

KTM 250 Duke को नए कलर स्कीम में लाया गया है जिसका नाम एबोनी ब्लैक है। नए कलर स्कीम में अपडेटेड 250 Duke पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है। इतना ही नहीं हाल ही में इस बाइक को नए कलर TFT डिस्प्ले से अपडेट भी किया गया है। जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन हेडसेट कनेक्शन का फीचर भी दिया गया है।

UP News: गोरखपुर में बंद दुकान से बिक गई चार करोड़ की नशे की दवा, छापा पड़ा तो मचा हड़कंप

गोरखपुर के भालोटिया मार्केट में एक बंद दवा की थोक दुकान से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री का मामला सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने छापा मारा तो दुकान का कोई अस्तित्व नहीं मिला। दुकान के मालिक अंबर गुप्ता के पिता अरुण गुप्ता से पूछताछ की गई है। एनसीबी ने अंबर गुप्ता को एक नवंबर को लखनऊ बुलाया है।

IND vs NZ: रोहित शर्मा मैदान में जाने का रास्‍ता भूल गए? भारतीय कप्‍तान का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

रोहित शर्मा के भूलने की आदत से क्रिकेट फैंस अच्‍छी तरह वाकिफ हैं। इसके एक वाकया एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर भी देखने को मिला जब रोहित शर्मा साइट स्‍क्रीन के पीछे से घूमते हुए मैदान के अंदर गए। रोहित शर्मा को देख फैंस भी दंग रह गए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रोहित शर्मा अपनी रणनीति को सोचते हुए मैदान में जाने का सही रास्‍ता भूल गए।