Skip to main content

Smartphone Under 15K: सस्ता 5G फोन खरीदने का शानदार मौका! फ्लिपकार्ट पर मिल रही बेस्ट डील

फ्लिपकार्ट पर कई 5G स्मार्टफोन 15000 रुपये से कम के बजट में बिक्री के लिए मौजूद हैं। अगर आप इस रेंज में नया फोन लेना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कई ऐसे फोन लेकर आए हैं। जिन पर अच्छी डील मिल रही है। इन्हें फ्लिपकार्ट से कम दाम में ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। सभी में स्पेक्स भी अच्छे मिलते हैं।

Jaya Bachchan के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी Wamiqa Gabbi, 31 साल के बॉलीवुड एक्टर से लड़ाएंगी इश्क

पजाबी फिल्मों में अदाकारी दिखाने वालीं वामिका गब्बी अब बॉलीवुड में भी अपना चार्म दिखा रही हैं। खूफिया मूवी से मशहूर हुईं एक्ट्रेस पहले से ही वरुण धवन के साथ फिल्म करने को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी एक और नई फिल्म को लेकर खबर आ रही है। वह अपनी नई फिल्म में बॉलीवुड के हैंडसम हंक के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

वामिका गब्बी  आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट के साथ छोटा सा रोल निभाकर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में ओबीसी और मराठा का शक्तिप्रदर्शन, चुनाव से पहले दिया बड़ा सियासी संदेश

महाराष्ट्र पॉलिटिक्स महाराष्ट्र में चुनावों की घोषणा से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है इस बीच मराठा और ओबीसी समुदाय ने दो अलग-अलग रैलियों में शक्तिप्रदर्शन कर बड़ा सियासी संदेश दिया है। दोनों रैलियों के गहरे राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं। जानिए दोनों समुदायों का महाराष्ट्र की सियासत में क्या है प्रभाव और सत्तारुढ़ महायुति गठबंधन के लिए इन्हें लेकर क्या चुनौतियां हैं।

नीना गुप्ता बनीं नानी, Masaba Gupta ने दिया बेटी को जन्म, प्रिंसेस की पहली झलक चुरा लेगी आपका दिल

नीना गुप्ता के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी लाडली बेटी मसाबा गुप्ता ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है। फैशन डिजाइनर मसाबा ने सोशल मीडिया पर मां बनने की अनाउंसमेंट दी है साथ ही अपनी प्रिंसेस की पहली झलक भी फैंस के साथ शेयर की है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

मसाबा गुप्ता पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से ही वह इस फेज को एन्जॉय कर रही थीं और समय मिलने पर अपना एक्सपीरियंस फैंस के साथ भी शेयर कर रही थीं।

RSS ने स्थापना दिवस के 100वें साल में किया प्रवेश, PM मोदी ने मोहन भागवत की तारीफ कर दिया खास संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के स्थापना के 100वें साल में प्रवेश करने के ऐतिहासिक मौके पर स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा दिए गए वार्षिक विजयादशमी संबोधन का लिंक साझा किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के स्थापना के 100वें साल में प्रवेश करने के ऐतिहासिक मौके पर स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को जान से मारने की धमकी, अजमेर नाम का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अजमेर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर 8 अक्टूबर को मतगणना के दिन एक व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की और जांच कर रही है।

चंडीगढ़। जींद के जुलाना में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

Dussehra Celebration in Delhi: दशहरा पर बोले केजरीवाल- राम राज्य से प्रेरणा लेकर दिल्ली में सरकार चलाने की कोशिश

दिल्ली में दशहरा की धूम है और इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम राज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेते हुए हम दिल्ली में अपनी सरकार चलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर बच्चे को चाहे वह अमीर हो या गरीब अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए और सभी को अच्छा इलाज मिलना चाहिए।