'हम असली शिवेसना', एकनाथ शिंदे का उद्धव गुट पर बड़ा हमला; कहा- हमने शिवेसना को मुक्त किया
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनका गुट ही असली शिवसेना है क्योंकि लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के खिलाफ सीधी लड़ाई में उनकी पार्टी ने 7 सीटें जीतीं। एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उन्होंने शिवसेना को उन लोगों से मुक्त किया जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के साथ विश्वासघात किया।
Sanju Samson Hundred: विजयदशमी पर संजू सैमसन का धमाका, एक ओवर में जड़े पांच छक्के; 40 गेंद में शतक
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक बना जड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20I में संजू ने 40 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक है। यही नहीं संजू सैमसन ने रिशाद हुसैन के एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ डाले।
'BJP सरदार पटेल जैसे नेताओं का सम्मान करती है, फर्जी गांधियों का नहीं', केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं का सम्मान करती है फर्जी गांधियों का नहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बापू के सिद्धांतों का पालन करते हैं।केंद्रीय उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा भाजपा ने हमेशा महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे महान नेताओं का सम्मान किया है।
शरद पूर्णिमा 2024: शरद पूर्णिमा के दिन ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता
सनातन शास्त्रों में शरद पूर्णिमा का विशेष वर्णन देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन चन्द्रोदय शाम को 05 बजकर 05 मिनट पर होगा। पूजा के दौरान श्रीहरि के मंत्रों का जप करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी और सभी संकट दूर होंगे।
पापांकुशा एकादशी 2024: 13 या 14 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी? नोट करें सही डेट एवं पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस तिथि पर गर और वणिज करण के भी संयोग बन रहे हैं। इन योग में जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को जीवन में कई तरह के लाभ देखने के मिलते हैंं।
नई KTM 250 Adventure टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, आगामी 390 Adventure जैसा होगा डिजाइन
केटीएम की लॉन्च होने वाली बाइक नई KTM 250 Adventure को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बाइक में वहीं चेसिस देखे के लिए मिलेगा जो आने वाली 390 Adventure में होगा। इतना ही नहीं यह बाइक डुअल-चैनल ABS और एक असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स से लैस भी रहने वाली है। जिसकी वजह से यह और भी एडवांस हो जाएगी।
रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप रहा श्रेयस अय्यर का बल्ला, पहली पारी में बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयर अय्यर का बल्ला रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चल रहा है। बड़ौदा के खिलाफ मैच में अय्यर पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उनकी आखिरी 5 पारियों में भी उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। आखिरी बार टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेला था। श्रीलंका में भी श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा था।