Bigg Boss 18 में सलमान खान ने गूंथा आटा, इस वजह से शो के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन पर उतरे तीन सितारे
Bigg Boss 18 का पहला वीकेंड का वार आज होने वाला है और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए शो में लाफ्टर शेफ की टीम भारती सिंह कृष्णा अभिषेक और सुनील लहरी आ रहे हैं। बिग बॉस में महफिल जमाने के लिए तीनों कुछ ऐसा करेंगे जिसके बारे में शायद ही कभी सलमान खान के फैंस ने सोचा होगा।
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 के घर में जहां शुरू होते ही कलेश खत्म नहीं हो रहे हैं तो वहीं पहला वीकेंड का वार देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अनिल कपूर होस्टेड बिग बॉस ओटीटी 3 में सलमान खान की कमी फैंस को खूब खली थी। ऐसे में लोग सलमान खान को फिर से बतौर होस्ट देखने के लिए बेकरार हैं।
हरियाणा में 20 सीटों पर दोबारा होगी मतगणना? EVM से छेड़छाड़ का आरोप; कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की मांग
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हार के बाद कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीटों पर फिर से मतगणना कराने की मांग की है। कांग्रेस का दावा है कि जिन मशीनों में गड़बड़ी थी उनके सारे वोट भाजपा के खाते में गए हैं।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार को स्वीकार नहीं कर पा रही कांग्रेस ने अब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।
IND vs BAN: डेब्यू करने से चूके हर्षित राणा, मैच से पहले हुए बीमार; स्टेडियम नहीं पहुंचने पर BCCI ने दी जानकारी
भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसी बीच टीम इंडिया के घेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई। हर्षित राणा की अचानक तबीयत खराब हो गई।
दिल्ली में दर्दनाक घटना: रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत
दिल्ली की सामाजिक रामलीला ग्रेटर कैलाश में एक दुखद घटना घटी जब कुंभकरण का किरदार निभाने वाले 60 वर्षीय कलाकार विक्रम तनेजा को शुक्रवार रात को हार्ट अटैक आ गया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से रामलीला समिति और कलाकारों में शोक की लहर है।
दक्षिणी दिल्ली में सामाजिक रामलीला ग्रेटर कैलाश की ओर से चिराग दिल्ली में आयोजित रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की शुक्रवार रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी जगह शनिवार को दूसरे कलाकार ने कुंभकरण का किरदार निभाया।
'यह पैटर्न बन गया है', बांग्लादेश में पंडाल और मंदिरों पर हमले को लेकर भारत सख्त; बयान जारी
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों और हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक पंडाल पर कथित तौर से कच्चा बम फेंका गया। वहीं एक प्रतिष्ठित मंदिर से चोरी हुई है। इस तरह के बढ़ते मामलों पर अब भारत ने सख्ती दिखाई है और विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि यह एक व्यवस्थित पैटर्न बन गया है।
16 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar N125, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत मिलेगा स्पोर्टी लुक
बजाज ऑटो अपनी नई Bajaj Pulsar N125 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस बाइक को बजाज 16 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। इसमें फ्यूल टैंक एक्सटेंशन स्प्लिट सीट और टू-पीस ग्रैब रेल जैसे फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं। इसके साथ ही यह बाइक एलईडी हेडलैंप के साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आ सकती है।
'पैसों की कमी नहीं मुझे, किसी से भी उधार ले लूंगा', 'विक्की विद्या...' के इन डायलॉग्स को सुन हो जाएंगे लोटपोट
बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों की भरमार है। इस दशहरा सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है जिसमें राजकुमार राव तृप्ति डिमरी मल्लिका शेरावत सहित अन्य कलाकारों के वन लाइनर्स को लोगों ने काफी पसंद किया है। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के फनी डायलॉग्स आपको तालियां बजाने पर मजबूर कर सकते हैं।