Skip to main content

अन्य धर्मों से किस प्रकार अलग है पारसी अंतिम संस्कार? जानें इसके बारे में सबकुछ

बुधवार 09 अक्टूबर को भारत के मशहूर उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। इस खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। रतन टाटा एक पारसी परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन उनका अंतिम संस्कार पारसी रीति-रिवाजों से नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर उनका अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक अग्निदाह द्वारा होगा।

अष्टमी पर लगाएं देवी महागौरी को नारियल की मिठाइयों का भोग, यहां पढ़ें इनकी आसान रेसिपी

नवरात्र का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है। मां को भोग मे नारियल या उसकी मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। यहां हम आपको नारियल से बने कुछ भोग की रेसिपी बताने वाले हैं।

भाजपा झंडा लगी गाड़ी से आयोग पहुंचे 'भोले बाबा', न्यायिक आयोग के सवालों का दिया जवाब; भारी सुरक्षाबल तैनात

हाथरस में हुए भगदड़ कांड के मामले में भोले बाबा आज लखनऊ में न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए। उनके आने से पहले पुलिस ने पूरे जनपद बाजार को बंद करा दिया। भक्तों का तांता लगा हुआ है लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते किसी को भी उनके आस-पास नहीं जाने दिया जा रहा है। वह फॉर्च्यूनर गाड़ी से वहां पहुंचे।

लखनऊ। हाथरस में सत्संग के मची भगदड़ के दौरान 121 की जान चली गई थी। इसी मामले में आज नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा लखनऊ में न्यायिक आयोग में पेश हुए। उन्होंने न्यायिक आयोग के सवालों का जवाब दिया।

महाकुंभ 2025 में वंचित समाज के 71 संत बनेंगे महामंडलेश्वर, दिया जा रहा प्रशिक्षण

महाकुंभ मेला 2025 में वंचित समाज के 71 संत महामंडलेश्वर बनेंगे। यह कदम सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा रहा है। महामंडलेश्वर की उपाधि पाने वाले संतों को मठ-मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी जिससे वे समाज में अपनी गतिविधियों का विस्तार कर सकें। यह उपाधि पाने वालों ने अखाड़े से जुड़कर संन्यास लिया है।

YEIDA Plot Scheme 2024: 361 लोगों की किस्मत की खुल रही लॉटरी, यहां LIVE देखें ड्रॉ प्रक्रिया

यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में 187577 आवेदकों की किस्मत का फैसला आज होगा। आज सुबह 10 बजे से ड्रा में आवेदकों के नाम की पर्ची निकाली जाएगी। जिसके बाद भूखंड का आवंटन किया जाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि इसमें सिर्फ एक मुश्त भुगतान का विकल्प भरने वाले आवेदकों को ड्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में 187577 आवेदकों की किस्मत का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। इंडिया एक्सपो मार्ट में सुबह दस बजे से होने वाले ड्रॉ में आवेदकों के नाम की पर्ची निकालकर भूखंड का आवंटन होगा।

PAK vs ENG 1st Test Live Streaming: कौन-सा टीवी चैनल, कितने बजे और कहां फ्री में देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड का लाइव मैच

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए। अब इंग्लैंड की टीम चौथे दिन के खेल के दूसरे सेशन तक 742 रन बना चुकी है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में टेस्ट सीरीज का आगाज 7 अक्टूबर से हुआ। पहले टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 556 रन बनाए। अब्दुल्लाह शफीक के बल्ले से 102 रन, शान मसूद ने 151 रन और अगा सलमान ने 104 रन की नाबाद पारी खेली। 

खुशखबरी! DU के अब तीन कॉलेज में शुरू होंगे विदेशी भाषा के कोर्स, करियर के बनेंगे बेहतरीन ऑप्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब यूनिवर्सिटी यहां के तीन कॉलेज में विदेशी भाषा के कोर्स शुरू करने जा रही है। इसके शुरू होने से इस कोर्स में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को करियर बनाने के लिए बेहतरीन आॉप्शन चुनने का मौका मिलेगा। इस लेख के माध्यम से पढ़िए कि वह कौन- कौन से कॉलेज हैं जहां पर कोर्स होगा।