उत्तराखंड में महिला अपराध के तीन चौंकाने वाले मामले, कहीं दुष्कर्म की वीडियो वायरल तो कहीं मतांतरण का दबाव
शायद उत्तराखंड की शांत वादियों को किसी की नजर लग गई है तभी तो यहां आए दिन महिला अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। मैदानी इलाके तो छोडि़ए पहाड़ी शहरों में वहशी दरिंदे महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उत्तराखंड में सामने आए महिला अपराध के तीन मामले चौंकाने वाले हैं। चमोली के थराली में स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस एलआइयू अलर्ट हैं। भारी पुलिस तैनात है।
हरियाणा में प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, अब पदोन्नति के लिए पास करनी होगी लिखित परीक्षा
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में पदोन्नति की मांग करने वाले कर्मचारियों को अब लिखित परीक्षा पास करनी होगी। मुख्य सचिव कार्यालय ने पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा का फ्रेमवर्क तैयार भी कर लिया है। आगामी 16 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी जिसमें फ्रेमवर्क को मंजूरी दी जा सकती है।
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के जरूरी खबर है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
Bihar Fraud: विधायक अरुणी देवी के पति अखिलेश हुए 'इमोशनल ब्लैकमेल', ऑनलाइन ठगे 25 हजार
वारिसलीगंज विधायक के पति अखिलेश सिंह ठगी के शिकार हो गए हैं। उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और रिश्ते की दुहाई देते हुए कहा गया कि उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं और उनके इलाज के लिए तुरंत 50 हजार रुपये की जरूरत है। अखिलेश सिंह ने अपने रिश्तेदार की मदद करने के लिए स्कैनर के जरिए 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
चुनाव से पहले CM हेमंत सोरेन का नया दांव, झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला; कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर
IAS Transfer झारखंड में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने नया दांव खेल दिया है। दरअसल राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया है। अधिकारियों को नए पदों पर तत्काल प्रभाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा झारखंड में कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर हुए हैं।
रांची। झारखंड में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
यूं ही नहीं बन गए थे अब्दुल कलाम मिसाइलमैन, पद्म विभूषण रतन टाटा का था अहम रोल
देश के मशहूर बिजनेसमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का बीती रात देहांत हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की वजह से उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभर के तमाम हस्तियों ने रतन टाटा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कहा जाता है कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को मिसाइलमैन बनाने में रतन टाटा की अहम भूमिका थी।
गुरुग्राम। पूरी दुनिया देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइलमैन के रूप में भी जानती है। उन्हें यह ख्याति दिलाने में प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा ने विशेष भूमिका निभाई थी।
Bigg Boss 18: अकेलापन नहीं झेल पा रहीं 'अनुपमा' की पाखी, रोते हुए बिग बॉस से की डिमांड, नहीं मिली कोई मदद
Bigg Boss 18 के घर में कंटेस्टेंट बनकर आईं 25 साल की मुस्कान बामने का कुछ ही दिनों में हाल बेहाल हो गया है। अनुपमा में पाखी बनकर मशहूर हुईं मुस्कान का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बिग बॉस से मदद मांगने के बावजूद उन्हें कोई हेल्प नहीं मिली।
बिग बॉस के घर में आना तो आसान है, लेकिन परिवार और दोस्तों के बिना अनजान लोगों के साथ एक घर में कैद होना मुश्किल होता है और वो भी बिना फोन के। बिग बॉस 18 में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए और एक कंटेस्टेंट का अभी से ही हाल बेहाल हो रहा है।
दशहरा 2024 उपाय: दशहरे पर करें अपराजिता फूल के ये उपाय, दूर-दूर तक नहीं होगी धन की कमी
हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक माना जाता है। हर साल आश्विन माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरे का पर्व मनाया जाता है जो नवरात्र के समापन के अगले दिन पड़ता है। ऐसे में इस बार अधर्म पर धर्म की जीत का यह पर्व शनिवार 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दशहरे का पर्व मुख्य रूप से भगवान श्री राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को भी दर्शाता है। दशहरे के दिन की जाने वाली पूजा में अपराजिता के फूलों को शामिल करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस त्योहार पर अपराजिता के फूल के कुछ उपाय कर काफी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।