Skip to main content

'उपचुनाव में टिकट मिलना खुशी नहीं...', अखिलेश के एलान के बाद सपा प्रत्याशी ने क्यों कही ये बात?

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीसामऊ सीट से इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया गया है। नसीम ने कहा कि उपचुनाव में टिकट मिलना खुशी का नहीं बल्कि संघर्ष का मौका है। पार्टी ने हमारे परिवार पर भरोसा जताया है। इसलिए कड़ी मेहनत कर पार्टी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी।

कानपुर। सीसामऊ सीट के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। बुधवार को प्रत्याशी घोषित होने की जानकारी मिलते ही नसीम भावुक हो गईं।

यहां पढ़ें Padma Vibhushan Ratan Tata की 5 सबसे महंगी चीजों की लिस्ट

द्मविभूषण रतन टाटा का 9 अक्टूबर को स्वर्गवास हो गया। भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक होने के बावजूद वे अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। इनके पास कुछ ऐसी चीजें भी थी जो बेशकीमती हैं। यहां हम आपको उन्हीं पांच चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत जानकर आपके होश न उड़ जाएं तो कहिएगा।

OnePlus 13 की डिस्प्ले में मिलेगा एडवांस टेक्नोलॉजी का मजा, लॉन्च पहले पता चली डिटेल्स

OnePlus जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। खबरों की माने तो कंपनी अगले महीने नवंबर में OnePlus 13 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। वनप्लस का यह फोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस के फोन को लेटेस्ट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले BOE X2 पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा।

फैंस ने रजनीकांत की वेट्टैयन को बताया जेलर से बेहतर, अमिताभ बच्चन ने लूटी महफिल

रजनीकांत की वेट्टैयन बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए 33 साल बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी पर्दे पर वापसी करेगी। फैंस इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ इसका पहला रिव्यू भी आ चुका है। फैंस सिनेमा के दो दिग्गजों को एक साथ पर्दे पर देखकर काफी खुश हैं।

जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला का नाम तय, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन कामयाब हुआ। दोनों पार्टियों ने केंद्रशासित प्रदेश में कुल 48 सीटों को अख्तियार कर पाने में सफल हो सकी। अब जम्मू-कश्मीर को आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पहला मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। ऐसे में आज नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक हुई। इसमें विधायकों ने उमर अब्दुल्ला को अपना नेता चुना है।

झारखंड: सरहुल, करम पर्व पर अब दो दिन छुट्टी, आदिवासी संगठनों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

झारखंड सरकार ने सरहुल और करम पर्व पर एक दिन की छुट्टी को बढ़ाकर दो दिन करने का फैसला किया है। आदिवासी संगठन कई वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे। इस फैसले से आदिवासी समाज में खुशी की लहर है। बता दें कि दोनों त्योहारों में पहले दिन व्रत होता है और दूसरे दिन व्रत तोड़ने के बाद धर्मगुरू फुलखोसी करते हैं।

रांची। राज्य सरकार ने सरहुल और करम पर्व पर पहले से निर्धारित एक दिन की छुट्टी को बढ़ाकर दो दिन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया। पिछले कई वर्षों से आदिवासी संगठन इसकी मांग कर रहे थे।

उत्‍तराखंड में Uniform Civil Code लागू करने की दिशा में बढ़े कदम, आपके लिए जरूरी अपडेट

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। आवेदकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और आवेदकों को बार-बार जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को कृषि उत्पादों के निर्यात का केंद्र बनाने की योजनाओं पर भी चर्चा की।