'मुझे दोष न दें', Nia Sharma ने Bigg Boss 18 में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, प्रीमियर से पहले दिया झटका
ऐसी चर्चा थी कि निया शर्मा विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 के घर में कैद होने वाली हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 के मंच पर रोहित शेट्टी ने भी निया के शो में शामिल होने का हिंट दिया था। हालांकि अब निया ने खुद एक पोस्ट के जरिए सलमान खान के शो में न आने की पुष्टि की है।
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18का पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। शो में टीवी की एक क्वीन के आने की चर्चा थी, जिसने उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया था। हालांकि, अब उन्होंने खुद आने से इनकार कर दिया है। हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की।
बिहार न्यूज़: सासाराम में सोन नदी में नहाने गए 7 बच्चे गहरे पानी में डूबे, 5 की मौत; 2 की तलाश जारी
बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी बच्चे अपने परिजनों और अन्य बच्च
बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए, जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
हरियाणा में कैसे बनेगी BJP की सरकार? नायब सैनी बोले- खुले हैं कई विकल्प, इन दलों के साथ करेंगे बात
एग्जिट पोल में कम सीटें आने के बाद भी हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। हरियाणा में बीजेपी की फिर से सरकार बनने जा रही है। हमारे पास कई विकल्प खुले हैं। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। हम अन्य दलों के साथ बात कर सकते हैं।
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद कल शाम एग्जिट पोल का आंकड़ा सामने आाय है। एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगा है। बीजेपी को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी सत्ता से बहुत दूर है। क्योंकि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को 46 सीटें चाहिए
Race 4 की रेस से कटा 'सिकंदर' Salman Khan का पत्ता, इस स्टार किड ने हाथ से छीनी फिल्म
रेस फ्रेंचाइजी हिंदी सिनेमा की काफी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जानी जाती है। बेशक पहले दो पार्ट की तुलना में सलमान खान (Salman Khan) स्टारर रेस 3 कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन अब रेस 4 (Race 4) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि आने वाली रेस से सलमान का पत्ता कट हो गया है।
IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 किया बड़ा बदलाव, Pooja Vastrakar की जगह इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 7वें मुकाबले में आज भारतीय टीम और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। इस मैच में पाकिस्तान की कप्तान फातिम सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय टीम को अपने पहले मैच में हार का मुह देखना पड़ा था। ऐसे में सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 7वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट आमने-सामने हैं। यह टक्कर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रही है। पाकिस्तान की कप्तान फातिम सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
Festive Season में घर लानी है Renault की Car, October 2024 में होगी कितनी बचत, पढ़ें पूरी खबर
फेस्टिव सीजन के मौके पर भारत में बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। वाहन निर्माता भी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए इस मौके पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर करते हैं। फ्रांस की वाहन निर्माता Renault इस महीने भारतीय बाजार में अपनी किस गाड़ी पर October 2024 के दौरान किस तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। आइए जानते हैं।
Vivo ला रहा 32MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, कब होगा लॉन्च?
वीवो जल्द अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y300+ 5G लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। इसमें 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 50MP कैमरा 32MP सेल्फी कैमरा हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत लगभग 23999 रुपये होने की उम्मीद है। इस फोन को इसी महीने के लास्ट में लॉन्च किया जा सकता है।
वीवो एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Vivo Y300+ 5G नाम के एक फोन को V2422 मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस में देखा गया है। जिससे इसके लॉन्च का संकेत मिलता है। लॉन्च से पहले फोन के कुछ स्पेक्स की डिटेल भी सामने आई है।