'हिमाचल का हक केंद्र से कब दिलाएंगे नड्डा और अनुराग', हिमाचल के मंत्रियों ने पूछा सवाल; फंड रोकने का लगाया आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनुराग ठाकुर पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश विरोधी है और इसलिए केंद्र से मिलने वाली राशि को रोक रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन उनका ऑपरेशन लोटस विफल हो गया है।
महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने लांच किया महाकुंभ का लोगो, वेबसाइट और एप, बड़े हनुमान जी के साथ दिखा संगम का दृश्य
कुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ का लोगो वेबसाइट और एप लॉन्च किया। लोगो में कुंभ का प्रतीक कलश है जिसमें ॐ लिखा है। पीछे संगम का दृश्य है। साथ ही नगर कोतवाल बड़े हनुमान जी का चित्र और मंदिर है। वेबसाइट और एप में कई विशेषताएं हैं जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुंभ मेला की यात्रा में मदद करेंगी।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे नरसिंहानंद, अब एक और FIR दर्ज
पुलिस के अनुसार पुजारी यति ने कथित तौर पर 29 सितंबर को गाजियाबाद में हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 3 अक्टूबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। यति पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
ठाणे। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद बुरे फंस गए हैं। यति के विवादित बयान को लेकर महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
'मोदी जी के लिए फरवरी में मांगूंगा वोट...', दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऐसा क्यों बोले अरविंद केजरीवाल?
Delhi Politics आम आदमी पार्टी के प्रमुख Arvind Kejriwal रविवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी Janta Ki Adalat को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए डबल इंजन की सरकार को डबल लूट वाली सरकार बताया है। यह केजरीवाल की दूसरी जनता की अदालत है। दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है। ऐसे में सियासत तेज हो गई है।
गर्ल्स हॉस्टल के खाने में निकली छिपकली, 50 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में करना पड़ा भर्ती
लातूर में गर्ल्स हॉस्टेल में रात्रि भोजन करने के बाद 50 छात्राओं की एकदम से तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग के चलते सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि छात्राओं ने रात में जो खाना खाया उसमें छिपकली पाई गई थी। घटना पूरनमल लाहोटी सरकारी पॉलिटेक्निक के छात्रावास में घटी जहां 324 छात्राएं हैं।
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर में गर्ल्स हॉस्टेल में रात्रि भोजन करने के बाद 50 छात्राओं की एकदम से तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग के चलते सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि छात्राओं ने रात में जो खाना खाया उसमें छिपकली पाई गई थी।
Bigg Boss 18: ऋतिक रोशन के जिगरी यार की 'बिग बॉस' में एंट्री, सलमान खान की सबसे बड़ी प्रॉब्लम को करेंगे दूर
Bigg Boss 18 के घर में साउथ एक्टर महेश बाबू की साली का नाम कन्फर्म होने के बाद अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के करीबी की भी एंट्री होने वाली है। खुद ऋतिक ने खुलासा किया है कि उनके सबसे अच्छे दोस्त सलमान खान के शो में एंट्री लेने वाले हैं जिसके लिए वह शो जरूर देखेंगे। जानिए वो कौन है।
महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने शाही स्नान और पेशवाई शब्द हटाने की दी सहमति, बोले- अखाड़े जो प्रस्ताव देंगे, उस पर सरकार की सहमति
महाकुंभ 2025 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कुंभ और महाकुंभ के दौरान विभिन्न अखाड़ों के शाही स्नान और पेशवाई जैसे उर्दू-फारसीनिष्ठ शब्दों के स्थान पर हिंदी-संस्कृतनिष्ठ शब्दों के प्रयोग का प्रस्ताव पारित किया है। इसी के साथ गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने मंदिरों में सरकारी हस्तक्षेप हटाने देश भर में समान नागरिक संहिता लागू करने सहित अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं।
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाही स्नान और पेशवाई शब्द हटाने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि अखाड़े जो प्रस्ताव देंगे, सरकार उस पर सार्थक कदम उठाएगी।