PAK VS ENG: पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने किया प्लेइंग-11 का एलान, ऑस्ट्रेलिया में धूम मचाने वाले की हुई वापसी
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सोमवार से शुरू हो रहा है। इस मैच से पहले रविवार को पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। इंग्लैंड शनिवार को ही अपने 11 खिलाड़ी चुन चुका था। पाकिस्तान टीम में नौ महीने बाद एक बेहतरीन ऑलराउंडर की वापसी हुई है जिसने ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाया था।
उज्जैन महाकाल मंदिर में मिलने वाला प्रसाद पूरी तरह शुद्ध, 13 टेस्ट में हुआ पास
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाला लड्डू के प्रसाद की जांच की गई और जांच में पाया गया ये लड्डू पूरी तरह शुद्ध है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद खाद्य सुरक्षा नियमों के 13 मापदंडों पर खरा उतरा है जिससे भक्तों में खुशी की लहर है। प्रसाद बनाने के लिए 40 मीट्रिक टन घी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप के बाद Stree 2 के कोरियोग्राफर का National Awards रद, समारोह के लिए ली थी जमानत
Stree 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक 21 साल की लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद कोरियोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल ही में उन्हें नेशनल अवॉर्ड (National Award) से सम्मानित किया जाना था जिसके लिए उन्होंने बेल भी ले ली थी। मगर अब कोरियोग्राफर को अवॉर्ड नहीं मिलने वाला है।
साउथ सिनेमा के जाने-माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर पिछले कुछ दिनों से यौन उत्पीड़न मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले महीने कोरियोग्राफर पर एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और पोक्सो एक्ट के तहत 19 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
किम जोंग या जॉर्ज सोरोस किसके साथ आप डिनर करना चाहेंगे? जयशंकर का जवाब सुन बजने लगी तालियां
जयशंकर हमेशा अपने कूटनीतिक जवाबों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उनका एक जवाब काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल विदेश मंत्री से एक कार्यक्रम में पूछा गया कि अगर उन्हें उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन और हंगरी और अमेरिका के व्यवसायी जॉर्ज सोरोस के साथ डिनर करने का मौका मिले तो वो किसके साथ करेंगे। जयशंकर ने इसका काफी मजेदार जवाब दिया।
भोपाल से 1814 करोड़ की ड्रग्स जब्त, दवा बनाने का कच्चा माल भी बरामद; गुजरात के मंत्री ने की अधिकारियों की तारीफ
भोपाल में एक फैक्ट्री से 1814 करोड़ रुपये कीमत की मेडिकल ड्रग्स और उसका कच्चा माल जब्त किया गया है। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को कहा कि संयुक्त अभियान गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली द्वारा चलाया गया था। कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी 562 किलो कोकेन और 40 किलो थाईलैंड का गांजा जब्त किया
दशहरे से पहले लॉन्च होने को तैयार दो और कारें, BYD और Mercedes लाएंगी आठ और नौ अक्टूबर को दो गाड़ियां
दशहरे से पहले भारतीय बाजार में दो और बेहतरीन कारों को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अगले हफ्ते के दौरान किस कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस गाड़ी को लाया जा सकता है। इनकी संभावित कीमत क्या हो सकती है। इनको कब लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं।
उत्तराखंड सरकार जल्द लांच करने जा रही ‘मेरी योजना’ एप, अब आपके हाथों में होगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी
उत्तराखंड सरकार की मेरी योजना ऐप के साथ अब सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त करना हुआ आसान। इस ऐप के माध्यम से आप किसी भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं सवाल पूछ सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जनता से फीडबैक लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।