हरियाणा में कांग्रेस का जलवा, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बढ़त; क्या है BJP का हाल
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। अब मतदान की पेटी आठ अक्टूबर को खुलेगी और नतीजों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले दोनों राज्यों के लिए एग्जिट पोल के रुझान सामने आ गए हैं जिसमें सीटों का आकलन किया गया है। जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें दोनों राज्यों में मिल सकती हैं।
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी वोटिंग तीन चरणों में पूरी हो चुकी है। अब दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे।
AUS W vs SL W: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप का किया विजयी आगाज, पहले मैच में श्रीलंका को रौंदा
विमंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 5वें मुकाबले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की टक्कर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम से हुई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने टूर्नामेंट का जीत के साथ आगाज किया है। मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
नक्सलवाद के विरुद्ध बड़े ऑपरेशन की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह दिल्ली में बनाएंगे मास्टर प्लान
केंद्र सरकार नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अंतिम प्रहार के तहत बड़े ऑपरेशन का प्लान बनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं जिसमें आगे के लिए रणनीति तय की जाएगी और एक्शन प्लान बनेगा। पढ़ें पूरी जानकारी।
मोदी सरकार में हुए लगातार प्रहार से सिमटते जा रहे नक्सलवाद पर अब अंतिम प्रहार की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ नई दिल्ली में बैठक करने जा रहे हैं।
Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट को भारी भरकम ड्रेस पहनना पड़ा महंगा, बीच इवेंट में धड़ाम से गिरीं एक्ट्रेस
विवादित शो Bigg Boss के घर में कैद हो चुकीं माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) एक इवेंट में बार्बी गर्ल बनकर पहुंचीं। मगर इवेंट में पहुंचते ही उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस को उनकी फिक्र सताने लगी। अभिनेत्री इवेंट के बीच में भारी भरकम ड्रेस पहनने की वजह से गिर गईं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) बिग बॉस के बाद से ही सुर्खियों में रहती हैं। कभी रिलेशनशिप तो कभी फैशन सेंस के लिए वह अक्सर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस एक इवेंट में गिर गईं, जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
10 हजार से कम में खरीदें 128GB स्टोरेज और 5000 mAh वाला 5G फोन, ऑफर्स में घटे दाम
फ्लिपकार्ट से POCO M6 5G स्मार्टफोन को 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। फोन का 128 जीबी वेरिएंट एक्सचेंज और दूसरे ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्टेड है। फोन में 18W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है।
जब बीच हाइवे पर Vidya Balan को कार में बदलने पड़ते थे कपड़े, निर्देशक ने सुनाया फिल्म 'कहानी' से जुड़ा किस्सा
सुजॉय घोष की फिल्म कहानी का पहला पार्ट साल 2012 में आया था। इस फिल्म की सक्सेस के बाद इसका दूसरा पार्ट कहानी 2 भी लाया गया। अब फिल्म के निर्देशक ने इसके पहले पार्ट से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट काफी कम था और वो लोग एक वैनिटी का जुगाड़ भी नहीं कर सकते थे।
अमिताभ से पहले इस सुपरस्टार ने चुराया था Jaya Bachchan का दिल, मगर पहली मुलाकात में क्यों डर गई थीं एक्ट्रेस?
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया की शादी को 51 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों हिंदी सिनेमा की रियल लाइफ बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। हालांकि अपने एक पुराने इंटरव्यू में जया बच्चन ने बताया था कि अमिताभ बच्चन को नहीं बल्कि इस सुपरस्टार को देखते ही वह दिल हार बैठी थीं। ये खुलासा उन्होंने एक्टर की पत्नी के सामने किया।
जया बच्चन को बॉलीवुड की सबसे बेबाक एक्ट्रेस माना जाता है। उनके दिल में जो भी आता है, वह तपाक से बोल देती हैं। उनके सामने बोलने से पहले सिर्फ पैपराजी ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े एक्टर्स भी कई-कई बार सोचते हैं।