Shimla Masjid Vivad Row: 'बाहरी लोग हिमाचल के लिए खतरा', कंगना रनौत का मस्जिद विवाद पर बयान; सरकार को सुनाई खरी-खरी
शिमला मस्जिद विवाद पर कंगना रनौत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में पिछले एक डेढ़ साल में जिस तरह से समुदाय विशेष के लोगों की संख्या बढ़ी है। उससे अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदेश की जनता चिंतित है। मंडी सांसद ने कहा कि सरकार खामोश है इसलिए लोगों ने अब चीजें अपने हाथ में ली हैं।
मंडी।अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि फर्जी नामों का उपयोग और अन्य धर्मों के नाम पर व्यवसाय चलाना गलत है।
Himachal Transfer News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 19 नायब तहसीलदारों और 4 तहसीलदारों के किए तबादले
तहसीलदारों में नौराधार से रवीश चंदेल को निदेशालय ऊर्जा तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त तहसीलदार बमसन हरीश कुमार को तहसीलदार मुल्थान कल्पा से कंचन देवी को बंदोबस्त अधिकारी कसौली इत्यादि अधिकारी शामिल है।
शिमला। प्रदेश सरकार ने चार तहसीलदारों सहित 19 नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किए हैं। बदले गए तहसीलदारों में नौराधार से रवीश चंदेल को निदेशालय ऊर्जा जो तहसीलदार जुन्गा नारायण सिंह वर्मा को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
हिमाचल के CM सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, अचानक पेट में हुआ तेज दर्द; इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वह शिमला आईजीएमसी (Shimla IGMC) पहुंचे। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनके ब्लड सैंपल ले लिए हैं। जिन्हें टेस्ट के लिए लैब भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को आराम करने की सलाह दी है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला आईजीएमसी ले जाया गया। मुख्यमंत्री को सुबह से ही पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
Bengal Flood News: बंगाल में बाढ़ के बीच ममता बनर्जी ने उठाया बड़ा कदम, मुश्किल में पड़ सकती है झारखंड सरकार
झारखंड के मैथन स्थित डीवीसी के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बंगाल में आई बाढ़ को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के वाहनों के प्रवेश पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है। ममता ने डीवीसी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएम को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने डीवीसी के साथ समझौता तोड़ने की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड के हालात: नीचे उफनाती नदी और ऊपर सूख और सड़ चुके दो पेड़ों के भरोसे 125 लोगों की जिदंगी
दो पेड़ों के सहारे चलने वाली इस ट्रॉली की हालत जर्जर है और ग्रामीणों को हर दिन जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। दैनिक जागरण ने दानीजाला गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में बात की।
हल्द्वानी। दानीजाला की कहानी अभी बाकी...। सैन्य बहुल इस गांव के लोगों की जिदंगी जिन दो पेड़ों के भरोसे टिकी है, उनमें से एक सूख चुका है। जबकि दूसरा सूखने के साथ सड़ भी गया है। ट्राली को खींचने के लिए जरूरी लोहे का तार इन दो पेड़ों पर ही बांधा गया। इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।
Uttarakhand: ट्रेन को बेपटरी करने के प्रयास में चार से पूछताछ, रेलवे ट्रैक पर गश्त; बेवजह टहल रहे लोगों को खदेड़ा
नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस को रुद्रपुर में पटरी से उतारने की साजिश में चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस और जांच एजेंसियां जुटीं जांच में। बुधवार रात नैनी जन शताब्दी ट्रेन 12091 देहरादून से काठगोदाम के लिए आ रही थी। ट्रैक के बीच में लोहे का पोल दिखने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोक लिया था।
Uttarakhand: पहले दीवानों की तरह किया प्यार, फिर पत्नी व सास को उतारा मौत के घाट; दर्दनाक डबल मर्डर की कहानी
Double Murder उत्तराखंड के विकासनगर में भीमावाला चुंगी पर 2017 में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी आनंद प्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आनंद ने अपनी पत्नी वैशाली और सास काकूली की हत्या कर दी थी। वैशाली ने आनंद के साथ रहने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।