Skip to main content

Kedarnath Dham पैदल मार्ग पर भारी भू-धंसाव, यात्रा रुकी; पुलिस की अपील 'यात्री जहां हैं वहीं रुकें

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भू-धंसाव के कारण यात्रा रोक दी गई है। 2000 से अधिक यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे जहां हैं वहीं सुरक्षित रहें। वैकल्पिक मार्ग तैयार होने पर पहले ऊपर से नीचे की ओर आ रहे यात्रियों को निकाला जाएगा। 

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भूधंसाव के चलते रास्‍ता बंद हो गया है। जिस कारण यात्रा बाधित हुई है। करीब दो हजार से ज्‍यादा यात्रियों को रोका गया है।यह यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

उत्‍तराखंड में CM Helpline नंबर पर ही मांग ली रिश्वत, छह माह से तैनात था आरोपित

Bribery in CM Helpline देहरादून में सीएम हेल्पलाइन-1905 पर तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि कर्मचारी ने एक रेस्टोरेंट के मैनेजर से वेतन न मिलने की शिकायत के समाधान के लिए 2500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पुलिस ने गोपनीय जांच के बाद कर्मचारी और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

तिहरा हत्याकांड: तीन लोगों की हत्या से रोष में रोहतक, चुनावी माहौल के बीच पुलिस ने जताई गैंगवार की आशंका

Triple Murder Case in Rohtak रोहतक के बोहर गांव के पास शराब ठेके पर हुई तिहरी हत्या के मामले में शुक्रवार को तनाव बढ़ गया। मृतकों के परिजनों और युवकों ने पोस्टमार्टम में देरी को लेकर मेडिकल मोड़ पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। इस मामले में लॉरेंस और भाऊ गैंग की दुश्मनी का एंगल सामने आया है।

रोहतक। शहर से सटे गांव बोहर गांव के पास शराब ठेके पर वीरवार रात को हुए तिहरे हत्याकांड में शुक्रवार को भी खूब हंगामा हुआ। मृतकों के पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों और युवकों ने रोहतक में मेडिकल मोड़ पर जाम लगा दिया।

कुमारी सैलजा भाजपा में होंगी शामिल? मनोहर लाल ने दिए संकेत; कहा- समय आने पर सब पता चल जाएगा

Haryana Politics कांग्रेस को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुमारी सैलजा का कांग्रेस में अपमान हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति का समाज कोई भी पार्टी से संबंध रखता हो अपमानित करना वर्जित है। जब उनसे पूछा गया कि क्या सैलजा और सुरजेवाला भाजपा ज्वाइन करेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अमृतसर से 4 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक खुफिया आधारित ऑपरेशन में दो संदिग्धों को पकड़ा है। उनके पास से 4 ग्लॉक-26 पिस्तौल बरामद की गई हैं। वहीं बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भी तस्करी का प्रयास विफल किया है। सुरक्षाबलों ने सीमा के पास से 2.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

दाती महाराज और उसके भाइयों को जाना होगा जेल? साल 2018 के रेप मामले में आरोप तय; पढ़ें क्या था केस

Daati Maharaj Rape Case दिल्ली के साकेत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2018 के एक दुष्कर्म मामले में शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज और उनके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया है। अदालत ने तीनों के खिलाफ रेप के आरोप तय किए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 11 जून 2018 को एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने जांच शुरू की। 

Land For Job Scam: लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति CBI को केंद्र से क्यों लेनी पड़ी, क्या है इसका मतलब

जमीन के बदले नौकरी घोटाले (Land for jobs) में राजद अध्यक्ष लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी सीबीआई (CBI) को मिल गई है। लेकिन सवाल ये है कि लैंड फॉर जॉब मामले की जांच पहले से ही सीबीआई कर रही है। ऐसे में सीबीआई को केंद्र सरकार से लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति क्यों लेनी पड़ी।

जमीन के बदले रेलवे में नौकरी घोटाले में सीबीआइ ने राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत को बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अपेक्षित मंजूरी प्राप्त कर ली गई है।