Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 लॉन्च, AI फीचर्स के साथ अफ्रीका में एंट्री
Tecno Phantom V Fold 2 और Phantom V Flip 2 अफ्रीका में लॉन्च हुए हैं। इन्हें अगले कुछ हफ्तों में दूसरे मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 2 की कीमत 1099 डॉलर (लगभग 92230 रुपये) है। जबकि टेक्नो फैंटम वी फ्लिप 2 की कीमत 699 डॉलर (लगभग 58661 रुपये) है। दोनों में 32MP का सेल्फी कैमरा है।
Bigg Boss 18: हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नहीं बनेंगी बिग बॉस का हिस्सा, इस कारण सलमान के शो से की तौबा?
बिग बॉस सीजन 18 अक्टूबर के महीने में टीवी पर ऑनएयर होगा। सलमान खान जहां इस सीजन में होस्टिंग की कमान दोबारा संभालेंगे वहीं मेकर्स भी अपने शो के लिए एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं। नताशा स्टेनकोविक भी उन्हीं में से एक थीं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बिग बॉस के इस ऑफर को ठुकरा दिया है।
बिग बॉस सीजन 18 के ऑनएयर होने के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे फैंस की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। अक्तूबर में ये शो ऑनएयर हो जाएगा, लेकिन कितनी तारीख से होगा मेकर्स ने इस पर अब तक आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है।
प्राइवेट स्पेसवॉक' के बाद पृथ्वी पर लौटे अंतरिक्ष यात्री जेयर्ड इसाकमैन, 740 किमी की ऊंचाई पर की यात्रा
टेक अरबपति अंतरिक्ष यात्री जेयर्ड इसाकमैन रविवार को अपने दल के साथ प्राइवेट स्पेसवॉक के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स का कैप्सूल फ्लोरिडा के ड्राई टोर्टुगास के पास मैक्सिको की खाड़ी में उतरा। इस स्पेसवाक में इंडस्ट्रलियस्ट जेयर्ड इसाकमैन और स्पेसएक्स की कर्मचारी सारा गिलिस शामिल थीं। स्पेसएक्स के पोलारिस डान मिशन के तहत चार अंतरिक्षयात्री स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए।
Mahakumbh New LOGO: योगी सरकार की बड़ी पहल, महाकुंभ के लिए नया लोगो तैयार; जानिए क्या है खास
Mahakumbh New LOGO महाकुंभ 2025 का नया लोगो तैयार हो गया है जो कुंभ के दिव्य और भव्य स्वरूप को दर्शाता है। इस बार के लोगो में स्वच्छ कुंभ-सुरक्षित कुंभ को भी स्थान मिला है। मुख्यमंत्री जल्द ही इसका लोकार्पण करेंगे। पूरे प्रदेश के सरकारी कार्यालयों आधिकारिक पत्रों और सरकारी कागजातों पर यह लोगो होगा। योगी सरकार इसे देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाकर महाकुंभ का प्रचार-प्रसार करेगी।
प्रयागराज:- महाकुंभ 2025 का लोगो तैयार हो गया है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग के संयुक्त प्रयास से यह लोगो बनाया गया है। इसके लिए दो एजेंसियों को भी लगाया गया था।
Deepika Padukone के बाद 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' ने सुनाई गुड न्यूज, Shraddha Arya ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी
ग्लैमर इंडस्ट्री से इस साल कई सितारों ने अपने नन्हे मुन्ने और मुन्नी की गुड न्यूज सुनाई। हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बेटी को जन्म देने की खुशखबरी दुनिया के साथ शेयर की। उनके पहले वरुण धवन के घर लक्ष्मी पधारीं। वहीं युविका चौधरी ने कुछ दिन पहले प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की और एक्ट्रेस है जो कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं।
ENG vs AUS: वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, कप्तान Jos Buttler हुए बाहर
ENG vs AUS ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की बीच 19 सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान जोस बटलर दाहिनी पिंडली की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हैरी ब्रूक पहली बार वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की बीच 19 सितंबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। कप्तान जोस बटलर दाहिनी पिंडली की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Urfi Javed से भी चार कदम आगे निकली उनकी दो सिस्टर्स, कर सकती हैं बड़ा डेब्यू ?
उर्फी जावेद ने अपने फैशन सेंस से सोशल मीडिया पर हमेशा सनसनी मचाई है। शुरुआत में तो उन्हें अपने अतरंगी फैशन के लिए काफी ट्रोल किया जाता था लेकिन धीरे-धीरे उनकी क्रिएटिविटी के कायल फैंस और बड़े-बड़े स्टार भी हुए। उर्फी के अलावा उनकी तीनों बहनें अस्फी-उरुषा और डॉली भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो दो बहनें तो एक बड़ा शो भी कर सकती हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी पांच मिलियन के करीब फैन फॉलोइंग है। कभी कांच के टुकड़ो से, तो कभी ब्लेड और मोबाइल फोन की ड्रेस बनाकर उर्फी अपने अतरंगी फैशन से लोगों को हैरान करती रहती हैं।