सोने से पहले करें कुछ खास एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल, रातभर मिलेगी सुकून की नींद
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, खासकर जेन जी (जनरेशन Z) के लिए अच्छी नींद पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। दिनभर की डिजिटल लाइफस्टाइल, काम का दबाव, और लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से नींद में खलल पड़ता है। ऐसे में, प्राकृतिक तरीके से सुकून भरी नींद पाने का एक कारगर उपाय है अरोमाथेरेपी। यह तकनीक एसेंशियल ऑयल्स का उपयोग करके आपके मन और शरीर को शांत करती है।
आइए रिद्धिमा कंसल (रोजमूर की डायरेक्टर) से जानते हैं कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल्स के बारे में, जो सुकून भरी नींद लाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
नोएडा DM का 'एक्स' अकाउंट हैक करने वाला दबोचा गया, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी का एक्स हैंडल हैक कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अलीगढ़ अतरौली के सोहन सिंह के रूप में हुई है। कांग्रेस पवन खेड़ा ने इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर सवाल उठाए थे।
CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं के सामने बोले- दो दिन बाद कुर्सी छोड़ दूंगा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal रविवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लुटियंस जोन में पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय पर सीएम अरविंद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए पूरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इस दौरान दिल्ली सीएम ने इस्तीफे को लेकर बड़ा एलान कर दिया।
HM से लेकर MG तक किस कंपनी ने किस गाड़ी से कब भारत में की एंट्री, पढ़ें पूरी खबर
भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए दुनियाभर की वाहन निर्माता भारत में अपने वाहनों को पेश कर रही हैं। आजादी के बाद से अब तक किस कंपनी की ओर से अपने सफर को कब भारत में शुरू किया गया। किस कंपनी की ओर से अपनी पहली गाड़ी को कब भारत में लॉन्च किया गया। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में दुनियाभर की सभी बड़ी वाहन निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों की बिक्री की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस कंपनी ने किस गाड़ी के साथ भारत में अपने सफर की शुरुआत की थी। अगर नहीं तो हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
PAK vs BAN: बांग्लादेश टीम पर हुई करोड़ों की बरसात, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद सरकार ने दिया इनाम
BAN vs PAK Test बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी। इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम को सरकार से प्राइज मनी मिली है। बांग्लादेश टीम को 3.2 करोड़ बांग्लादेश टका का इनाम मिला जो भारतीय रुपयों के हिसाब से करीबन 2.25 करोड़ रुपये है।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल ही में पाकिस्तान टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई सीरीज जीती। इस ऐतिहासिल टेस्ट श्रृंखला के बाद बांग्लादेश सरकार ने नेशनल टीम को इनाम राशि दी।
Meerut Mavericks बना UP T20 League का दूसरा चैंपियन, फाइनल में धोनी के शिष्य का प्रयास गया बेकार
UP T20 League 2024 Final यूपी टी20 लीग 2024 के फाइनल मैच में मेरठ मेवरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 5 विकेट से मात दी। मेरठ मेवरिक्स की टीम स्वास्तिक और माधव के बीच शानदार साझेदारी बनी। वहीं आईपीएल में सीएसके की टीम से खेलने वाले समीर रिजवी की टीम को निराशाजनक हार झेनी पड़ी है। समीर रिजवी का अर्धशतक भी टीम के काम नहीं आया।
यूपी टी20 लीग को नया चैंपियन मिल गया है। मेरठ मेवरिक्स ने फाइनल मैच में कानपुर सुपरस्टार्स को 5 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग का दूसरा खिताब जीता।
Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रही ईको कार वाहन से टकराई; छह लोगों की मौत
राजस्थान के बूंदी जिले में एक अज्ञात वाहन से ईको कार की टक्कर हो गई। इस हादसे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना तड़के सुबह हुई।बूंदी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छह लोगों की मौत हो गई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार मारुति सुजुकी ईको को टक्कर मार दी।