Skip to main content

Gonda News : सरयू नदी में डूबकर महिला की मौत, 25 गांवों में भरा बाढ़ का पानी- दहशत में रह रहे ग्रामीण

वहीं बहुअनमदार माझा के सुकईपुरवा गांव के सामने घाघरा नदी एल्गिन- चरसडी तटबंध पर दबाव बनाये हुए है। नवाबगंज दत्तनगर साकीपुर व ब्यौंदा माझा में लगभग नौ हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ पीड़ित तख्त के ऊपर मिट्टी के चूल्हे पर भौरी बनाकर किसी तरह परिवार का पेट भर रहे हैं। दत्तनगर के मरी माता स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी भरा हुआ है।

Vikrant Massey के कायल हुए सनी कौशल, बोले- हमारी पैदाइश एक जैसी, मुझे उनमें दिखती है विक्की कौशल की झलक

12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने काम और लुक्स के जरिये पिछले कुछ सालों में अच्छी फैन फॉलोइंग बना ली है। उनकी तारीफ करने वाली सिर्फ आम पब्लिक ही नहीं है बल्कि इंडस्ट्री के कुछ लोग भी उनके दीवाने हैं। हाल ही में सनी कौशल ने विक्रांत की तारीफ में काफी कुछ ऐसा कहा जिसे सुन 12वीं फेल एक्टर के फैंस खुश हो जाएंगे।

'दिल्ली में कभी भी चुनाव करवा सकती है सरकार', आतिशी ने समझाया- क्यों नहीं है सदन भंग करने की जरूरत

दिल्ली में जल्द चुनाव हो सकते हैं लेकिन क्या विधानसभा भंग करने की ज़रूरत है? दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी विधानसभा का अगर 6 महीने से कम का कार्यकाल रह जाता है तो केंद्र सरकार और चुनाव आयोग कभी भी चुनाव करवा सकता है। इसलिए दिल्ली विधानसभा को भंग करने की ज़रूरत नहीं है।

Kathua Encounter: राजौरी-पुंछ के बाद कठुआ में मुठभेड़ शुरू, आतंकियों को ठिकाने लगाने में जुटे सुरक्षाबल, इलाके की घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जनरल एरिया बानी जिला कठुआ में मुठभेड़ चल रही है। 1 पैरा एसएफ और जेकेपी शामिल हैं। आतंकियों को सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई।

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? CM शिंदे ने दिए संकेत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास वर्षा में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरण का मतदान बेहतर होगा। उन्होंने ये भी कहा कि सीटों के बंटवारे को 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

जल्द लागू होगा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का नियम, NDA के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सामने आई खास जानकारी

भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल के अंदर एक राष्ट्र एक चुनाव लागू करेगी उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें पार्टी लाइनों से समर्थन मिलेगा। सूत्रों की तरफ से ये जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सूत्रों ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के अंदर सामंजस्य शेष कार्यकाल तक जारी रहेगा।

भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल के अंदर 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' लागू करेगी, उन्होंने विश्वास जताया कि उन्हें पार्टी लाइनों से समर्थन मिलेगा। सूत्रों की तरफ से ये जानकारी सामने आई है।

हरियाणा की चार सीटों पर अपनों ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, बगावती तेवर से बढ़ी सियासी हलचल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। कई नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर पार्टी आलाकमान को चुनौती दी है। पटौदी और सोहना सीट से तीन कांग्रेस नेता निर्दलीय मैदान में आ गए हैं। गुड़गांव और बादशाहपुर सीट पर भी सबकुछ ठीक नहीं है। इन दोनों सीटों पर भी अंदरखाते द्वंद्व चल रहा है।