उन्नाव की महिला से तीन शहरों में दुष्कर्म, जिम मालिक ने नौकरी के झांसे में बुलाया; होटल में की हैवानियत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला से देश के तीन शहरों में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने एक जिम मालिक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला की आरोपी से पांच साल पहले 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी का झांसा दिया था।
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभी तक जिम मालिक को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म किया है। आरोपी एक जिम का मालिक है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाली है।
Indigo की मुंबई-दोहा फ्लाइट डिले होने पर एयरपोर्ट पर हंगामा, उड़ान रद्द हुई तो कंपनी को मांगनी पड़ी माफी
इंडिगो की फ्लाइट के कई घंटे लेट होने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोहा जाने वाली उड़ान 6E 1303 को 3 बजकर 55 मिनट पर टेक ऑफ करना था और यात्री बैठ भी गए थे लेकिन कई घंटों तक लेट होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। कंपनी ने अब माफी भी मांगी है।
पुंछ में आतंकियों और सेना में मुठभेड़, जवानों ने जंगल को घेरा; ट्रैप में दहशतगर्दों का टॉप कमांडर
जवानों पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों का टॉप कमांडर सहित तीन दहशतगर्द ट्रैप में फंसे हैं। बता दें कि बीते शनिवार को बारामूला में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं।
चुनाव प्रचार में साथ होती हैं गुलाम नबी आजाद की बेटी, पिता का ख्याल रखने के साथ राजनीति समझ रहीं सोफिया
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त है। वह पिछले दिनों बीमार थे और एम्स में भर्ती है। आजाद की बेटी सोफिया अपने पिता का ख्याल रखने के लिए उनके साथ चुनावी रैलियों में जा रही है। इसके साथ ही सोफिया राजनीति भी समझ रही हैं।
क्या Deepika Padukone चुनेंगी अनुष्का-विराट वाली राह, बेटी के जन्म के बाद लिए कुछ बड़े फैसले?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते हफ्ते ही माता-पिता बने हैं जिसकी खुशी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस को अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की लीला भी अपनी बेटी की परवरिश के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फुटस्टेप फॉलो करती हुई नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं। बीते दिनों 8 नवंबर को उन्होंने बेटी का स्वागत किया है। पद्मावत एक्ट्रेस अभी भी मुंबई के गिरगांव में HM हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' में Diljit Dosanjh ने लगाया पंजाबी तड़का, 'चल कुड़िए' गाने का टीजर OUT
Alia Bhatt की आगामी फिल्म जिगरा (Jigra) अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जब से फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब जिगरा का पहला गाना भी आने वाला है जिसमें दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। जिगरा के गाने का टीजर जारी हो गया है।
दिलजीत दोसांझ पहले पंजाबी फिल्मों या म्यूजिक एल्बम्स में अपनी आवाज का जादू चलाते थे, लेकिन आज उनकी डिमांड बॉलीवुड फिल्मों में भी काफी बढ़ गई है। करीना कपूर खान स्टारर फिल्म क्रू के बाद अब दिलजीत ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में अपनी आवाज दी है।
तृप्ति डिमरी से इश्क फरमाएंगे Kartik Aaryan, भूल भुलैया 3 के बाद इस नए प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
कार्तिक लंबे समय से भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म बहुत जल्द दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। दोनों एक्टर्स इस फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि अब आप इन्हें एक और फिल्म में साथ देखेंगे।
फिल्म एनिमल के बाद से तृप्ति डिमरी की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। उन्हें अब नेशनल क्रश और भाभी नंबर 2 के नाम से बुलाया जाता है। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने धड़ाधड़ कई प्रोजेक्ट्स साइन किए।