Skip to main content

Uttarakhand; ये हैं वो शातिर जो भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर करते थे ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग यात्रियों को लिफ्ट देकर उनका सामान और पैसे छीन लेते थे। पुलिस ने इनके पास से ठगा गया सामान पैसे और वाहन बरामद किया है। पुलिस को दो अलग−अलग लोगों ने तहरीर देकर अपने साथ लूट की लटना की जानकारी दी थी।

ऋषिकेश। अपने गंतव्यों के लिए वाहनों का इंतजार करने वाले भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले इस गिरोह से ठगा गया सामान, पैसे तथा ठगी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।

Haryana Election: 'लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै', आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सांसद जयप्रकाश; महिला आयोग ने लिया संज्ञान

हिसार के सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं के राजनीति में आने पर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान से न केवल विपक्षी दल बल्कि खाप पंचायतें भी मुखर हो गई हैं। महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। सांसद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

हरियाणा चुनाव में उतरे निर्दलीयों के पास दौलत का भंडार, कोई डायमंड का शौकीन तो किसी के पास कई किलो सोना

Haryana Assembly Election हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। कुछ उम्मीदवारों के पास तो किलो के हिसाब से सोना है। निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल के पास 16 किलो सोना और 270 करोड़ की संपत्ति है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी के पास 5 किलो सोना और 35 किलो चांदी है। जानिए अन्य उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में।

Arvind Kejriwal: पांच माह बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे केजरीवाल, दिल्ली में आप मुख्यालय में करेंगे संबोधित

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को सुबह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सीएम अरविंद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए पूरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।

Delhi Home Shelter Case: टीबी से हुई थी 14 दिव्यांगों की मौत, LG ने चिकित्सा अधिकारी को हटाया

आशा किरण होम्स में हुईं मौतों की जांच रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार होम में क्षमता से अधिक मानसिक रोगियों को रखा जा रहा था संक्रामक रोग फैल रहा था और डॉक्टर अनुपस्थित थे। एलजी वीके सक्सेना ने इन अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए शेल्टर होम के प्रशासक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

 नई दिल्ली। आशा किरण होम्स में इस वर्ष जुलाई में 14 मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले में एलजी को सौंपी गई रिपोर्ट में होम को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

Delhi Weather: दिल्ली में कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

दिल्ली में बारिश का दौर जारी है लेकिन अब बारिश हल्की होगी। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 101 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश का दौर आज रविवार को भी जारी रह सकता है। यह बात अलग है कि बीते कई दिनों की झमाझम बारिश की तुलना में यह बहुत ही हल्का रहेगा। अलबत्ता, बारिश के असर से आज भी दिन भर गर्मी के तेवर नरम 

Bihar News: छपरा- सिवान NH पर ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, आर्केस्ट्रा संचालक की मौत

छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। इस हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की जान चली गई है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध गांव निवासी अभय किशोर उपाध्याय के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।