Skip to main content

Bihar Bhumi Survey: जमीन मालिकों के लिए एक और खुशखबरी, अब आसानी से निकलवा सकते हैं खतियान का नकल; रेट फिक्स

विशेष भू-सर्वेक्षण के लिए खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने नई तकनीक लॉन्च किया है। रैयतों को खतियान की नकल लेने में न तो अधिक पैसा देना पड़ेगा न अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ेगा।अब आमलोग भी भूमि सुधार व राजस्व विभाग के साइट से सर्वे व चकबंदी खतियान की अभिप्रमाणित दस रुपये भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।

सासाराम (रोहतास)। जमीन सर्वे को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। रोहतास की डीएम उदिता सिंह ने बताया कि रैयत भी अपने स्तर से खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

Vande Bharat: गया और भागलपुर जंक्शन से भी वंदे भारत ट्रेन रवाना, PM ने ऑनलाइन आकर दिखाई हरी झंडी; देखें रूट चार्ट

Vande Bharat भागलपुर और गया जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हो गई है। भागलपुर से यह ट्रेन सुबह 1105 पर अपने गंतव्य स्थान हावड़ा के लिए रवाना हुई। पीएम मोदी ने रांची से ऑनलाइन आकर एक साथ छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ट्रेनों को लेकर दोनों स्टेशनों पर लोगों के बीच भारी उत्साह देखा गया।

भागलपुर। पीएम मोदी ने रविवार को एक साथ छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। बिहार में गया और भागलपुर जंक्शन से भी वंदे भारत को हावड़ा के लिए रवाना किया गया है। पीएम मोदी ने ऑनलाइन के माध्यम से ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 

5 किलोवाट का मीटर बाईपास... रंगेहाथ पकड़े गए 6 बिजली चोर, अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में मची खलबली

सोहावल में बिजली निगम की विजिलेंस शाखा ने छापेमारी कर छह बिजली चोरों को पकड़ा है । इनमें से दो के यहां पांच किलोवाट का मीटर बाईपास मिला है । अन्य के यहां भी अनियमितताएं पाई गई हैं । टीम ने मुकदमा दर्ज कर जुर्माना भी वसूला है । अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई है।

गोंडा ट्रेन हादसा: बर्खास्त कीमैन के पक्ष में लामबंद हुए कर्मचारी संगठन, बोले- गलती छिपाने के लिए हुई कार्रवाई

गोंडा ट्रेन हादसे के बाद बर्खास्त किए गए कीमैन आसने के समर्थन में कर्मचारी संगठन लामबंद हो गए हैं। उनका आरोप है कि रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की फाइनल जांच रिपोर्ट आने से पहले ही कीमैन पर कार्रवाई कर दी गई है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि कीमैन ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई और रेलवे प्रशासन को समय रहते तकनीकी खामी की जानकारी दी थी।

UPPCL: बिजली विभाग की टीम ने अचानक की छापेमारी, मचा हड़कंप; 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बिधूना और औरैया में बिजली विभाग की टीमों ने अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। इस दौरान 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए जिसमें से 12 के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। मीटर से छेड़छाड़ करने और 10 हजार से अधिक बकाया वाले 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के तहत एक लाख 25 हजार की वसूली भी की गई।

बिधूना। कस्बा में बिजली विभाग की टीम ने जगह-जगह अचानक चेकिंग की। जिससे हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने करीब 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। जिसमें 12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

बिजनौर के साईं मंदिर में लाखों की चोरी; बाइक से आए नकाबपोश युवक चुरा ले गए गणेश मूर्ति सहित दानपात्र

Bijnor News साईं मंदिर सर्राफा बाजार से कुछ मीटर दूर है। इस बाजार में 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। देर रात चोरों ने साईं मंदिर से सोने का छत्र दानपात्र और मूर्तियां चुरा लीं। रविवार सुबह चोरी की जानकारी लोगों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए जिसके आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है।

Bajaj Housing Finance IPO: शेयर मार्केट में कल होगी एंट्री, कितने फीसदी प्रीमियम के साथ हो सकती है लिस्टिंग

Bajaj Housing Finance IPO सोमवार को शेयर बाजार में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की लिस्टिंग होगी। पिछले हफ्ते कंपनी का आईपीओ ओपन हुआ था। आईपीओ पर निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस आया है। कंपनी का आईपीओ 67 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया था। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि कंपनी के शेयर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट होंगे।