Skip to main content

आखिरी सांस तक लाठी-डंडों से करते रहे वार... युवक की हत्या से दहल उठा पूरा गांव

गुरुग्राम के गुढ़ाणा गांव में एक युवक की लाठी और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना रविवार रात को हुई जब कुछ लोग सूअर फार्म पर बैठे थे और मामूली बात पर उनमें झगड़ा हो गया। झगड़े में मंजीत नामक युवक घायल हो गया। बाद में रितेश को कुछ लोगों ने डंडों और रॉड से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

गुरुग्राम। गुरुग्राम में पटौदी के गुढ़ाना गांव में लाठी व रॉड से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात रविवार रात की है।

निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी आयकर बिल 2025, जानें क्या-कुछ हो सकता है खास?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में नया आयकर बिल 2025 पेश करेंगी जो आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। पिछले हफ्ते लोकसभा में पेश होने के बाद स्थगित हो गई थी इसलिए आज इसे फिर से सदन में रखा जाएगा। सरकार ने कमेटी के सुझावों पर कुछ बदलाव किए हैं। संसदीय मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह पुराने बिल से बिल्कुल अलग होगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में नया आयकर बिल 2025 पेश करेंगी। पिछले हफ्ते बिल लोकसभा में पेश किया गया था। हालांकि,लोकसभा स्थगित हो गई थी। आज (11 अगस्त) को वित्त मंत्री फिर से लोकसभा के पटल पर बिल रखेंगी।

Harshvardhan Rane की रोमांटिक फिल्म के लिए करना होगा इंतजार, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सनम तेरी कसम की सफलता के बाद हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म एक दीवाने की दीवानियत चर्चा में है। पहले यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को अब इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

‘वोट चोरी’ के खिलाफ वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर, EC को घेरने के लिए राहुल गांधी ने क्या बनाया प्लान?

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में धांधली के आरोपों पर चुनाव आयोग के खिलाफ देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। राहुल गांधी की डिजिटल मतदाता सूची की मांग का समर्थन करते हुए पार्टी ने वोट चोरी के खिलाफ एक वेबसाइट और मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के साथ महाराष्ट्र चुनावों में धांधली के राहुल गांधी के दावों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हुए तत्काल देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।

एक जीत से ऑस्ट्रेलिया ने की पाकिस्तान की बराबरी, भारत के कीर्तिमान पर मंडराया खतरा; युगांडा के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20I मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से धूल चटाई। कंगारू टीम ने इस जीत के साथ पाकिस्तान के भी एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं भारत के रिकॉर्ड पर खतरा मंडराने लगा है।

कांग्रेस को जगदीप धनखड़ और सत्यपाल मलिक के नाम का सहारा! जाट वोट बैंक को लेकर क्या है पार्टी का प्लान?

पाकिस्तान को भारत के लिए हवाई सीमा बंद करने से दो महीने में 1240 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। रक्षा मंत्रालय ने संसद में रिपोर्ट पेश कर इसे राजस्व का नुकसान बताया है। सामान्य स्थिति में 100-150 भारतीय विमान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरते थे जिससे पाकिस्तान को प्रतिदिन पांच लाख डॉलर की कमाई होती थी। प्रतिबंध 23 अगस्त तक जारी रहेगा।

दो-दो वोटर आईडी मामले में बुरे फंसे विजय सिन्हा, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को बांकीपुर और लखीसराय विधानसभा क्षेत्रों में दो वोटर आईडी रखने के मामले में निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। तेजस्वी यादव द्वारा मामला उठाए जाने के बाद आयोग ने यह कार्रवाई की। विजय कुमार सिन्हा से 14 अगस्त तक स्पष्टीकरण मांगा गया है कि उनका नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में कैसे दर्ज है।