Skip to main content

हेलो, मैं CMO को बम से उड़ा दूंगा...', 70 साल के बुजुर्ग ने राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की दी धमकी

जयपुर मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। छानबीन में कुछ भी नहीं मिला लेकिन पुलिस ने झुंझुनूं से 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग नशे का आदी है और उसने नशे की हालत में यह काल की थी। पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की झूठी सूचनाएं मिल चुकी हैं।

SIR पर विपक्ष के हल्ला-बोल पर EC का बड़ा खुलासा, वीडियो जारी कर दिए सबूत; बैकफुट में कांग्रेस

चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। आयोग ने बिहार के विभिन्न जिलों के कांग्रेस राजद और सीपीआई (एम) पदाधिकारियों के एसआईआर को सहयोग करने वाले वीडियो जारी किए हैं। आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर भी जवाब मांगा है।

बिहार में मतदाता सूची के जिस विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली में कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ तीखा हल्ला बोला था, बिहार में उन्हीं दलों के पदाधिकारियों की ओर से इस एसआईआर का पूरा समर्थन भी किया जा रहा है।

'...तो क्या चुनाव आयुक्त इनसे भी ऊपर हो गए?', वोटर लिस्ट विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने ऐसा क्यों कहा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर है? उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेने की बात कही।

मोतिहारी में पहले दंपती को रोका, फिर गाड़ी पर बैठाने का प्रयास; वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा सस्पेंड

पूर्वी चंपारण के छतौनी में वाहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा एक दंपती से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दारोगा अनुज सिंह को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए। दंपती के अनुसार वे ट्रेन से उतरकर घर जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोका था।

'कोसी का नाम आते ही कुछ लोगों को बिहार चुनाव दिखेगा', सांसदों के लिए बने फ्लैट्स का उद्घाटन करते हुए PM मोदी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए 184 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया। उन्होंने सिंदूर का पौधा लगाया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन फ्लैटों का नाम भारत की चार महान नदियों के नाम पर रखा गया है जो देश की एकता को दर्शाती है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को इन नामों से भी परेशानी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने सिंदूर का पौधा भी लगाया।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बसपा, पंचायत चुनाव के लिए बनाई ये रणनीति

बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग पर ध्यान केंद्रित किया है। पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। बसपा अपने मूल वोट बैंक और मुस्लिम वोट के साथ सत्ता में वापसी के लिए बूथ स्तर पर काम कर रही है। पिछले पंचायत चुनाव में बसपा को 19 सीटें मिली थीं और इस बार सीटों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य है।

विपक्ष से कौन होगा उपराष्ट्रपति उम्मीदवार? भाजपा को घेरने के लिए इंडिया गठबंधन ने चला ये दांव

I.N.D.I.A Alliance VP Candidate उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं ताकि I.N.D.I.A गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार पर सहमति बन सके। सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटना चाहते हैं ताकि एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया जा सके। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।

जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों की वजह से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर गहमा-गहमी शुरू हो चुकी है। इस बीच विपक्ष ने भी अपना दांव चलना शुरू कर दिया है।