'हिंदुओं के कारण भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित', रिजिजू बोले- 'अगर मैं पाकिस्तान में होता...'
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए सबसे सुरक्षित देश है क्योंकि हिंदू बहुसंख्यक हैं और वे सभी को पूर्ण स्वतंत्रता और सुरक्षा देते हैं। उन्होंने कांग्रेस समर्थित तंत्र पर अल्पसंख्यकों को लेकर गलत धारणा फैलाने का आरोप लगाया। रिजिजू ने तिब्बत म्यांमार और श्रीलंका से भारत आए शरणार्थियों का उदाहरण दिया।
'मोदी जी पांच जहाजों का सच क्या है', ट्रंप के दावों को लेकर राहुल गांधी बीजेपी पर हमलावर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रूकवाने के दावे से विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिला है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पांच लड़ाकू विमानों के मार गिराए जाने के ट्रंप के दावे पर स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के बहाने बिहार में चुनावी धांधली का आरोप लगाया है।
देवभूमि उत्तराखंड में बेनकाब हुआ छांगुर बाबा का धर्मांतरण रैकेट…एटीएस ने देहरादून में दो को दबोचा
देहरादून समाचार
धर्मांतरण गिरोह के मास्टरमाइंड छांगुर उर्फ जलालुद्दीन की जड़ें यूपी के बाद अब उत्तराखंड में दिखाई दीं हैं। यूपी एटीएस की टीम ने देहरादून के सहसपुर और डोईवाला क्षेत्रों से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। गढ़वाल रेंज के आईजी ने एटीएस की छापेमारी के बाद स्थानीय पुलिस को और जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम 19 जुलाई 3:30 बजे से प्रारंभ होगा
बरेली
कार्यक्रम
बरेली:साहित्यिक संस्था - कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली के तत्वावधान में सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रीन पार्क के निकट स्पर्श ग्रीन अपार्टमेंट में दिनांक-19 जुलाई 2025 (शनिवार) को समय -अपराह्न 3:30 बजे से किया जाएगा।
-उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, सचिव
कवि गोष्ठी आयोजन समिति, बरेली
संपर्क सूत्र : 9837944187
- Read more about सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम 19 जुलाई 3:30 बजे से प्रारंभ होगा
- Log in to post comments
- 5 views
बारिश का कहर: बीम टूटने से गिरे मकान के मलबे में परिवार के छह लोग दबे, नौ वर्ष की बच्ची की मौत
हापुड़ के भीकनपुर गाँव में बारिश और कमजोर बीम के चलते एक मकान ढह गया जिसमें दबकर एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर मलबे से लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को सहायता का आश्वासन दिया है। यह घटना जर्जर मकानों के खतरे को दर्शाती है।
हापुड़: थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भीकनपुर में बारिश और मकान की कमजोर बीम टूटने के कारण एक गरीब परिवार का आशियाना भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चियां समेत छह लोग मलबे में दब गए।
Sunny Deol की ऑनस्क्रीन बहन ने 32 साल की उम्र में खोया था पति, मजबूरी में की थी 'रामायण
'बुरे समय में कोई बिखर जाता है कोई निखर जाता है यही उसूल था सनी देओल की ऑनस्क्रीन सिस्टर का किरदार निभाने वाली अपराजिता भूषण का। बॉलीवुड के नामचीन एक्टर रहे भारत भूषण की बेटी अपराजिता ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें। सोने के पालने में पली बढ़ी कौन हैं अपराजिता भूषण और कैसे अकेले उन्होंने झेला जिंदगी का संघर्ष पढ़ें उनकी दिलचस्प कहानी
अभी तक 'ICU' में है पाकिस्तान का रहीम खान एयरबेस, ऑपरेशन सिंदूर के दो महीने बाद भी चल रहा मरम्मत का काम
ऑपरेशन सिंदूर के दो महीने बाद भी पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस बंद है। पाकिस्तान ने नोटम जारी कर रनवे को पांच अगस्त तक बंद रखने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में एक रैली में एयरबेस के बंद होने का उल्लेख किया था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।
ऑपरेशन सिंदूर के दो महीने बाद भी पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस बंद है। पाकिस्तान द्वारा जारी नोटम में कहा गया है कि रहीम यार खान हवाईअड्डे का रनवे पांच अगस्त तक उड़ान संचालन के लिए बंद रहेगा।