Skip to main content

धनखड़ के इस्तीफे का रहस्य बहुत गहरा', कांग्रेस पूर्व उपराष्ट्रपति के लिए क्यों दिखा रही सहानभूति?

विपक्षी दल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर संदेह कर रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से नहीं बल्कि इसके पीछे गहरी वजहें हैं। जयराम रमेश ने कहा कि धनखड़ ने राज्यसभा की बैठक की अध्यक्षता की लेकिन बाद में नड्डा और रिजिजू के अनुपस्थित रहने से स्थिति गंभीर हो गई। खरगे ने इसे भाजपा और उपराष्ट्रपति के बीच का मामला बताया।

Two Much OTT: ट्विकंल और Kajol की जोड़ी का ओटीटी पर होगा राज, नए टॉक शो का हुआ एलान

Two Much On OTT 90 के दशक की दो टॉप की अदाकाराओं में काजोल और ट्विंकल खन्ना का नाम शामिल होता है। अब इन दोनों की जोड़ी आपको नए टॉक शो टू मच में दिखाई देने वाली है जिसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। आइए इसके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

ओटीटी के दौर पर मनोरंजन का माध्यम काफी हद तक बदल गया है। फिल्मों के अलावा सिनेप्रेमियों को वेब सीरीज और रोमांचक शोज देखने को मिलते हैं। अब इस कड़ी में एक और नए टॉक शो का नाम शामिल हो रहा है, जिसका नाम टू मच (Two Much) है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना इसे होस्ट करती हुई नजर आएंगे।

AMU सहित देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों को आतंकी खतरा, खुफ‍िया एजेंसी की र‍िपोर्ट के बाद शिक्षा मंत्रालय ने सभी को क‍िया अलर्ट

खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी समूह उच्च शिक्षण संस्थानों को निशाना बना सकते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) सहित देशभर के शिक्षण संस्थानों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए पत्र लिखा है। परिसर में संदिग्ध लोगों का प्रवेश रोकने और स्कैनर से बैग की चेकिंग कराने की सलाह दी गई है।

बिहार में अब तक 52.30 लाख मतदाता मिले अनुपस्थित, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का पहला चरण अब समाप्ति की ओर है। निर्वाचन आयोग ने गणना प्रपत्र एकत्र करने में तेज़ी दिखाई है और राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा है। आयोग को अब केवल 2.70% मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त करने हैं। अनुपस्थित मतदाताओं की सूची भी साझा की गई है। 1 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा।

पुराना प्रमाण पत्र लगाने के बावजूद CRPF भर्ती में शामिल होगा अभ्यर्थी, हाईकोर्ट ने UPSC को क्यों दिया ये निर्देश

दिल्ली उच्च न्यायालय ने यूपीएससी द्वारा एक अभ्यर्थी को केवल पुरानी तारीख का जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने के कारण सीआरपीएफ भर्ती प्रक्रिया से बाहर करने पर नाराजगी जताई। अदालत ने उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में अस्थायी रूप से भाग लेने की अनुमति दी क्योंकि उसके पास निर्धारित अवधि के दौरान जारी प्रमाण पत्र था। अदालत ने यूपीएससी के तर्क को खारिज कर दिया।

NZ vs SA: बल्लेबाज फेल और गेंदबाज नाकाम, साउथ अफ्रीका को मिली बुरी हार, टिम सेईफर्ट के तूफान से न्यूजीलैंड की जीत

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पांचवें टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया है और इसी के साथ उसने फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड की इस जीत में उसके गेंदबाजों के साथ-साथ सलामी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट का अहम रोल रहा।

भारत में 12 अगस्त को लॉन्च हो सकता है Vivo का ये नया फोन, मिल सकते हैं दमदार फीचर्स

Vivo V60 भारत में 12 अगस्त को लॉन्च हो सकता है जिसकी कीमत 37000 रुपये से 40000 रुपये के बीच हो सकती है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा 6.67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले Snapdragon 7 Gen 4 और 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स हो सकते हैं। ये मिस्ट ग्रे मूनलिट ब्लू और ऑस्पिशियस गोल्ड कलर्स में उपलब्ध हो सकता है।